Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

निर्वाचन परिवहन व्यवस्था के लिए आरटीओ श्री गुप्ता नोडल

मण्डला 16 दिसम्बर 2021

मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021-22 के लिए जारी कार्यक्रमानुसार जिले में पंचायत आम निर्वाचन का कार्य प्रारंभ हो चुका है। जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने निर्वाचन कार्य को निर्वाद्ध, शांतिपूर्वक एवं सुगमता से संपन्न कराने के लिए संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभी स्तरों पर लगने वाले वाहनों की संख्या का आंकलन कर वाहनों की व्यवस्था करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने जिला परिवहन अधिकारी विमलेश गुप्ता को नोडल अधिकारी नियुक्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि श्री गुप्ता परिवहन व्यवस्था के लिए नियुक्त सहयोगी अधिकारियों से समन्वय कर प्रेक्षक, जोनल (सेक्टर) अधिकारी, मास्टर ट्रेनर्स, मतदान दल, अन्य निर्वाचन कार्य हेतु लगने वाले सभी प्रकार के वाहनों का अधिग्रहण कर मांग पत्र प्राप्त होने पर संबंधित कार्य के लिए तत्काल वाहन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करायेंगे। वे सहयोगी स्टॉफ से वाहनों के आवागमन की पंजी एवं अन्य समस्त अभिलेखों को विधिवत संधारण करायेंगे तथा वाहनों के किराया पत्रक तैयार कराकर भुगतान की कार्यवाही हेतु प्रस्तुत कराऐंगे।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 17 नवम्बर 2023

Reva India News

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री कुलस्ते का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

सीईओ जनपद पंचायत घुघरी पर आवेदन का विलंब से निराकरण पर शास्ति अधिरोपित

Reva India News

Leave a Comment