Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर और एसपी ने किया लोगों को जागरूक चिलमन चौक से लालीपुर तक हुआ फ्लैगमार्च, कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की दी गई समझाईश  

मण्डला 5 जनवरी 2022

प्रदेश के साथ-साथ जिले में भी कोविड की संभावित तीसरी लहर का खतरा बना हुआ है। जिला प्रशासन द्वारा आमजनों को कोविड प्रोटोकॉल के पालन कराने के लिए जागरूकता कार्यक्रम तथा समझाईश दी जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर हर्षिका सिंह एवं पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने जिला मुख्यालय के चिलमन चौक से लेकर लालीपुर चौक तक फ्लैगमार्च किया। इस दौरान कलेक्टर ने आमजनों को कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने की समझाईश दी। साथ ही मॉस्क नहीं पहनने वाले व्यक्तियों को समझाईश के साथ मॉस्क का वितरण भी किया। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष पूर्णिमा शुक्ला, उपाध्यक्ष गिरीश चंदानी, एडीएम मीना मसराम, एएसपी श्री कंवर, एसडीएम पुष्पेन्द्र अहके, पुलिस अधिकारी, राजस्व तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

मॉस्क लगाएं, सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें

 

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने फ्लैगमार्च के दौरान आमजनों से बातचीत कर उन्हें कोविड के बढ़ते खतरे के बारे में समझाया। उन्होंने कहा कि मॉस्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। साथ ही सोशल डिस्टेसिंग का भी कड़ाई से पालन करें। श्रीमती सिंह ने प्रतिष्ठानों एवं दुकानदारों को भी समझाईश देते हुए मॉस्क का उपयोग नहीं करने वाले ग्राहकों को सामान नहीं देने के निर्देश दिए। इस दौरान बिना मॉस्क के व्यक्तियों को जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा निःशुल्क मॉस्क का वितरण भी किया गया।

Related posts

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने शीतलहर के प्रभाव से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी की

Reva India News

नवागत सीएमएचओ डॉ. डी.जे. मोहन्ती ने पदभार संभाला जिला चिकित्सालय एवं सीएचसी बीजाडांडी का किया निरीक्षण

Reva India News

चंकी पांडे को चांटा जड़ दिया।

Reva India News

Leave a Comment