Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आज से मतदान दल के अधिकारियों का प्रशिक्षण प्रारंभ

मण्डला 18 दिसम्बर 2021

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला निर्वाचन कार्यालय के माध्यम से त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021-22 के अंतर्गत विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 22 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे से मतदान दल के अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार 23 एवं 24 दिसम्बर को भी मतदान दल के अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित होगा। प्रशिक्षण में समस्त पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी-01, 02, 03 एवं 04 शामिल होंगे। मंडला, नैनपुर, बिछिया, मवई, घुघरी, मोहगांव, निवास, नारायणगंज तथा बीजाडांडी जनपद में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मतदान दल के अधिकारियों को विकासखण्ड स्तरीय मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। मंडला में प्रशिक्षण का आयोजन रा.अ.बा.क.उ.मा.वि. कक्ष संख्या 1 एवं 2, उ.मा.वि.क्रं.-2 कक्ष संख्या 1 से 8 तक, नैनपुर में उत्कृ.उ.मा.वि. कक्ष संख्या 1 से 4 तक, बिछिया में मॉ.वि. कक्ष संख्या 1 से 4 तक, मवई में मॉ.वि. कक्ष संख्या 1 से 2 तक, घुघरी में मॉ.वि. संख्या 1 से 2 तक, घुघरी में मॉ.वि. कक्ष संख्या 1 से 2 तक, मोहगांव में उत्कृ.उ.मा.वि. कक्ष संख्या 1 से 2 तक, निवास में मॉ.वि. कक्ष संख्या 1 से 2 तक, नारायणगंज में मॉ.वि. कक्ष संख्या 1 से 2 तक एवं बीजाडांडी में उत्कृ.वि. कक्ष संख्या 1 से 2 तक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Related posts

किसानों से संबंधित विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए बैठक आयोजित

Reva India News

कलेक्टर ने किया रात्रिकालीन नगर का भ्रमण

Reva India News

आरोग्यम मंडला’ जन स्वास्थ्य शिविर 14 सितम्बर को लगाए जाएंगे

Reva India News

Leave a Comment