Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

संकल्प से समाधान अभियान जिले में अभी तक 25 हजार 516 आवेदन प्राप्त 17 हजार 797 का हुआ निराकरण

मंडला, 4 फरवरी 2026

राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में चलाये जा रहे संकल्प से समाधान अभियान के पहले चरण में घर-घर संपर्क के दौरान नागरिकों से अभी तक केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं से संबंधित 25 हजार 516 आवेदन प्राप्त हुये हैं और इनमें से 17 हजार 797 का निराकरण किया जा चुका है। निराकृत प्रकरणों में स्वीकृत आवेदनों की संख्या 17 हजार 767 एवं अस्वीकृत किये गये आवेदनों की संख्या 30 है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार संकल्प से समाधान अभियान के तहत नैनपुर में कुल 5684 आवेदन आए, जिसमें से 5645 स्वीकृत हुए। नैनपुर (न.पा.) में कुल 462 आवेदन आए, जिसमें से 201 स्वीकृत हुए। नारायणगंज में कुल 3552 आवेदन आए, जिसमें से 2935 स्वीकृत हुए। बिछिया में कुल 3435 आवेदन आए, जिसमें से 3037 स्वीकृत हुए। बिछिया (न.परि.) में कुल 317 आवेदन आए। मण्डला में कुल 3047 आवेदन आए, जिसमें से 2349 स्वीकृत हुए। मण्डला (न.पा.) में कुल 698 आवेदन आए, जिसमें से 234 स्वीकृत हुए। मवई में कुल 2495 आवेदन आए, जिसमें से 828 स्वीकृत हुए। घुघरी में कुल 1355 आवेदन आए, जिसमें से 890 आवेदन स्वीकृत हुए। निवास में कुल 1341 आवेदन आए, जिसमें से 708 स्वीकृत हुए। निवास (न.परि.) में कुल 367 आवेदन आए, जिसमें से 134 स्वीकृत हुए। बीजाडांडी में कुल 1300 आवेदन आए, जिसमें से 420 स्वीकृत हुए। मोहगांव में कुल 1257 आवेदन आए, जिसमें से 374 स्वीकृत हुए। बम्हनी बंजर (न.परि.) में कुल 206 आवेदन आए, जिसमें से 12 आवेदन स्वीकृत हुए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप केंद्र एवं राज्य शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने प्रदेश भर में स्वामी विवेकानन्द की जयंती 12 जनवरी से संकल्प से समाधान अभियान प्रारंभ किया गया है। चार चरणों के इस अभियान में नागरिकों को 106 विभागों से जुड़ी सेवाओं और योजनाओं का लाभ दिया जायेगा। इसके लिये पंचायत, नगरीय निकाय एवं जिला स्तर पर समितियों का गठन किया गया है।

संकल्प से समाधान अभियान के प्रथम चरण में अनिराकृत प्रकरणों का निराकरण 16 फरवरी से 16 मार्च तक चलाये जाने वाले दूसरे चरण में क्लस्टर स्तर पर शिविर लगाकर किया जायेगा। क्लस्टर स्तर पर आयोजित शिविरों में आम नागरिक आवेदन दे सकेंगे। अभियान का तीसरा चरण 16 मार्च से 26 तक चलाया जायेगा। तीसरे चरण में क्लस्टर स्तर पर अनिराकृत आवेदनों और शिकायतों तथा नये प्राप्त होने वाले आवेदनों का निराकरण करने खण्ड स्तर पर शिविर लगाये जायेंगे। इन शिविरों में किये गये निराकरणों को ब्लॉक लेवल नोडल अधिकारी द्वारा सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज किया जायेगा।

संकल्प से समाधान अभियान का चौथा और आखिरी चरण 26 मार्च से 31 मार्च तक चलेगा। इस चरण में जिला स्तर पर शिविर लगाकर सभी अनिराकृत शेष आवेदनों एवं शिकायतों के साथ नवीन प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जायेगा। जिला स्तरीय शिविर में हितग्राहियों एवं लाभार्थियों को मौके पर ही हितलाभों का वितरण भी किया जायेगा।

Related posts

कलेक्टर ने किया ’कोदो-कुटकी तिहार’ के पोस्टर का विमोचन  

Reva India News

शासकीय आईटीआई में एक दिवसीय अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित 65 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन

Reva India News

रन फॉर कान्हा मैराथन में धावकों ने दिखाया उत्साह मंत्री श्रीमती उइके और सांसद श्री कुलस्ते रहे मौजूद

Reva India News

Leave a Comment