Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*युवा कांग्रेस ने ओबीसी आरक्षण सहित चुनाव कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका*

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान जी द्वारा कहा गया था कि पंचायत चुनाव बगैर ओबीसी आरक्षण के नहीं होंगे लेकिन चुनाव ओबीसी आरक्षण कराये बिना सम्पन्न हो रहे हैं जो कि मध्यप्रदेश की ओबीसी विरोधी सोच को प्रदर्शित करता है l मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर विक्रांत भूरिया जी के आव्हान एवं जिलाप्रभारी अंकित गोलू ठाकुर केनिर्देश पर सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री का विरोध प्रदर्शन कर पुतलादहन करने का निर्णय लिया। और कहा कि जब तक ओबीसी वर्ग को न्याय नहीं मिलता तब तक युवा कांग्रेस मुख्यमंत्री का विरोध करती रहेगी।

आज मण्डला युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष आशु जैन के नेतृत्व में स्थानीय नेहरू स्मारक में भारी संख्या बल के साथ जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की और शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूंका। और मांग की चुनाव रोटेशन के आधार पर और ओबीसी वर्ग को उनका अधिकार देते हुए चुनाव सम्पन्न कराए अन्यथा युवा कांग्रेस आने वाले समय मे सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने हेतु बाध्य होगी।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एड राकेश तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष अमित शुक्ला महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रागिनी परते, शिवराज कछवाहा, सोंटी कछवाहा, रवि ठाकुर, संजू अहिरवार, नगर अध्यक्ष हनीबर्वे,शांकजंघेला, कोविड ठाकुर, कपिल चोकसे, दीपांशु, अंकित रजक, रेशमा अल्वी, वंदना सोनी, रोहणी स्वरूप, सजल तिवारी राजनीश रंजन उसरठे, सब्बू भाई, महेंद्र चंद्रोल, आदिल, दिनेशपटेल,आलोक पटेल,मयंकरघुवंशी,सोहैलमलिक,सती तेकाम,संदीप सारुते,अक्षत सोनी,दीपांशु श्रीवास,प्रतीक ठाकुर,नैनपुर नगर अध्यक्ष न्यूज़ पीयूष खंडेलवाल, जिला महासचिव शिवम गुप्ता, राजू वैष्णव ,शीतल खंडेलवाल विशाल मस कोले ,आसिफ कुरेशी ,दीपांशु सराठे, अभिषेक चौहान ,मयंक विश्वकर्मा ,मोहित नंदा, गोल्डी कांस्कार, छबि कछवाहा, कुलदीप कछवाहा और सैकड़ों की तादाद में कांग्रेसजन उपास्थित थे।

Related posts

ग्राम घुटास में मेडिकल स्टोर की जांच, दीनबंधु मेडिकल स्टोर सील मेडिकल दल मवई ने की कार्रवाई, नियमों के उल्लंघन पर हुई सख्ती

Reva India News

30 जनवरी 2021 को ’मद्यनिषेध संकल्प दिवस’ का आयोजन

Reva India News

कन्या शिक्षा परिसर चटुआमार में प्रवेश के लिए आवेदन आज तक

Reva India News

Leave a Comment