Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 25 मई 2022

जिला एवं जनपद पंचायत के लिए रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफीसर नियुक्त

 

मण्डला 25 मई 2022

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने मध्यप्रदेश पंचायत निर्वाचन के तहत जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के अंतर्गत पंचायत निर्वाचन 2022 के लिए रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफीसर नियुक्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के तहत संपूर्ण मंडला जिले की पंचायतों के लिए सदस्य जिला पंचायत के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह रिटर्निंग ऑफीसर एवं जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड सहायक रिटर्निंग ऑफीसर नियुक्त है। इसी प्रकार संपूर्ण जनपद पंचायत मंडला क्षेत्र के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पेन्द्र अहके रिटर्निंग ऑफीसर तथा प्रभारी तहसीलदार देवीप्रसाद चक्रवर्ती, उपयंत्री अजय बघेल एवं ब्रजेश मिश्रा सहायक रिटर्निंग ऑफीसर, संपूर्ण जनपद पंचायत नैनपुर क्षेत्र के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रियंका वर्मा रिटर्निंग ऑफीसर तथा प्रभारी तहसीलदार वंदना कुशराम, विमल मसराम एवं खण्ड पंचायत अधिकारी केएल उईके सहायक रिटर्निंग ऑफीसर, संपूर्ण जनपद पंचायत बिछिया क्षेत्र के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुलेखा उईके रिटर्निंग ऑफीसर तथा प्रभारी तहसीलदार शीतल चंद्रवंशी एवं विकास विस्तार अधिकारी हनुमत मरावी तथा खंड पंचायत अधिकारी राजाराम मरावी सहायक रिटर्निंग ऑफीसर, संपूर्ण जनपद पंचायत मवई क्षेत्र के लिए तहसीलदार कमलचंद सिंगसार रिटर्निंग ऑफीसर तथा वरि.विकास विस्तार अधिकारी वीपी तेकाम एवं खंड पंचायत अधिकारी सतीश झरिया सहायक रिटर्निंग ऑफीसर, संपूर्ण जनपद पंचायत मोहगांव क्षेत्र के लिए नायब तहसीलदार अजेन्द्र प्रजापति रिटर्निंग ऑफीसर तथा वरि.कृषि.वि.अधिकारी संतसिंह बालरे एवं सहायक यंत्री राहुल मंडरहा सहायक रिटर्निंग ऑफीसर, संपूर्ण जनपद पंचायत घुघरी क्षेत्र के लिए सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख हीरालाल तिवारी रिटर्निंग ऑफीसर तथा उपयंत्री मनोहर मनोट एवं खंड पंचायत अधिकारी अमृत लाल उईके सहायक रिटर्निंग ऑफीसर, संपूर्ण जनपद पंचायत निवास क्षेत्र के लिए सहा.अधीक्षक व प्रभारी तहसीलदार राकेश खम्परिया रिटर्निंग ऑफीसर तथा नायब तहसीलदार साक्षी शुक्ला, उपयंत्री माधव लोधी एवं खंड पंचायत अधिकारी भानूसिंह मरावी सहायक रिटर्निंग ऑफीसर, संपूर्ण जनपद पंचायत बीजाडांडी क्षेत्र के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शिवाली सिंह रिटर्निंग ऑफीसर तथा नायब तहसीलदार सुन्नू ठाकुर, विकास विस्तार अधिकारी रामसिंह मार्को एवं खंड पंचायत अधिकारी ललित दहायत सहायक रिटर्निंग ऑफीसर, संपूर्ण जनपद पंचायत नारायणगंज क्षेत्र के लिए प्रभारी तहसीलदार शांतिलाल विश्नोई रिटर्निंग ऑफीसर तथा परियोजना अधिकारी संजीव मोहर, उपयंत्री मनोज परस्ते सहायक रिटर्निंग ऑफीसर नियुक्त है।

 

 

 

 

 

 

पंचायत क्षेत्रों के लिए रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

 

मण्डला 25 मई 2022

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने मध्यप्रदेश पंचायत निर्वाचन 2022 के अंतर्गत पंचायतों के लिए रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफीसर नियुक्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के तहत संपूर्ण जनपद पंचायत मंडला की ग्राम पंचायतों के लिए प्रभारी तहसीलदार मंडला देवीप्रसाद चक्रवर्ती रिटर्निंग ऑफीसर तथा उपयंत्री अरविंद कुमार डहेरिया एवं विश्वजीत वायाम सहायक रिटर्निंग अधिकारी, संपूर्ण जनपद पंचायत नैनपुर की ग्राम पंचायतों के लिए तहसीलदार नैनपुर कमलेशराम नीरज रिटर्निंग ऑफीसर तथा ग्रा.कृ.वि.अ.कृषि बिज प्रगुनन विमल मसराम एवं खंड पंचायत अधिकारी केएल उईके सहायक रिटर्निंग अधिकारी, संपूर्ण जनपद पंचायत बिछिया की ग्राम पंचायतों के लिए प्रभारी तहसीलदार बिछिया शीतल चंद्रवंशी रिटर्निंग ऑफीसर तथा विकास विस्तार अधिकारी हनुमत मरावी एवं खंड पंचायत अधिकारी बिछिया राजाराम मरावी सहायक रिटर्निंग अधिकारी, संपूर्ण जनपद पंचायत मवई की ग्राम पंचायतों के लिए तहसीलदार कमलचंद सिंगसार रिटर्निंग ऑफीसर तथा वरि.वि.विस्तार अधिकारी वीपी तेकाम एवं खंड पंचायत अधिकारी सतीश झरिया सहायक रिटर्निंग अधिकारी, संपूर्ण जनपद पंचायत घुघरी की ग्राम पंचायतों के लिए प्रभारी तहसीलदार हरिओम ठाकुर रिटर्निंग ऑफीसर तथा सहा.यंत्री एएस चौहान एवं खंड पंचायत अधिकारी अमृतलाल उईके सहायक रिटर्निंग अधिकारी, संपूर्ण जनपद पंचायत मोहगांव की ग्राम पंचायतों के लिए नायब तहसीलदार अजेन्द्र प्रजापति रिटर्निंग ऑफीसर तथा सहायक यंत्री राहुल मंडरहा एवं वरि.कृषि वि. अधिकारी संतसिंह बालरे सहायक रिटर्निंग अधिकारी, संपूर्ण जनपद पंचायत निवास की ग्राम पंचायतों के लिए सहायक अधीक्षक व प्रभारी तहसीलदार राकेश खम्परिया रिटर्निंग ऑफीसर तथा नायब तहसीलदार साक्षी शुक्ला एवं उपयंत्री माधव लोधी एवं खंड पंचायत अधिकारी भानूसिंह मरावी सहायक रिटर्निंग अधिकारी, संपूर्ण जनपद पंचायत बीजाडांडी की ग्राम पंचायतों के लिए नायब तहसीलदार सुन्नू ठाकुर रिटर्निंग ऑफीसर तथा विकास विस्तार अधिकारी रामसिंह मार्को एवं खंड पंचायत अधिकारी ललित दहायत सहायक रिटर्निंग अधिकारी, संपूर्ण जनपद पंचायत नारायणगंज की ग्राम पंचायतों के लिए प्रभारी तहसीलदार शांतिलाल विश्नोई रिटर्निंग ऑफीसर तथा परियोजना अधिकारी संजीव मोहर एवं उपयंत्री मनोज परस्ते सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त है।

 

 

 

 

 

 

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम

 

मण्डला 25 मई 2022

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते का 26 मई 2022 को जिला मंडला आगमन हो रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री कुलस्ते 26 मई को प्रातः 9:30 बजे जबलपुर से प्रस्थान करेंगे एवं प्रातः 11 बजे जेवरा पहुंचेंगे तथा दोपहर 12 बजे जेवरा से टिकरिया के लिए प्रस्थान करेंगे एवं दोपहर 12:30 बजे टिकरिया पहुंचकर पटेहरा स्टापडेम का भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री कुलस्ते दोपहर 1:30 बजे टिकरिया से लालीपुर के लिए प्रस्थान करेंगे एवं दोपहर 2 बजे लालीपुर पहुंचकर ग्राम पंचायत कोंडरामाल में व्हेरानाला पुलिया निर्माण का भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री कुलस्ते दोपहर 3:30 बजे लालीपुर से मंडला के लिए प्रस्थान करेंगे तथा सायं 4 बजे मंडला पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे एवं सायं 5:15 बजे मंडला से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

 

 

 

 

आर्थिक सहायता स्वीकृत

 

मण्डला 25 मई 2022

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बैहरकला तलाड निवासी गौतम उर्फ जुबराज की पानी में डूबने से मृत्यु होने के कारण अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मंडला द्वारा मृतक के निकटतम वारसान को कुल 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। यह राशि संबंधित के बैंक खाते में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

 

 

 

 

आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का प्रशिक्षण आज

 

मण्डला 25 मई 2022

वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया कि भौतिक चालानों का प्रचलन समाप्त करने एवं डिजिटल माध्यम से चालान जमा करने ओटीसी सुविधा लागू की गई है। आईएफएमआईएस अंतर्गत वेब पोर्टल के माध्यम से ओटीसी चालान जमा के संबंध में समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को 26 मई 2022 को प्रातः 11:30 बजे जिला योजना भवन में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। साथ ही समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों से आग्रह किया गया है कि संबंधित अधिकारी, कर्मचारियों को प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए आदेशित करें।

 

 

 

 

 

 

जिला चिकित्सालय मंडला में 2 दिवसीय स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ

 

मण्डला 25 मई 2022

जिले में 25 एवं 26 मई को स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। 25 मई को स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ मंडला विधायक देवसिंह सैयाम द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। जिला चिकित्सालय प्रागंण में ब्लाकवार रजिस्ट्रेशन कक्ष बनाया गया, जहां मरीजों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ओपीडी में मरीजों की जांच के लिए 15 कक्ष बनाए गए जिसमें कैंसर विभाग, नेत्र, अस्थि, न्यूरोलॉजी, ईएनटी, दल चिकित्सा, शल्य चिकित्सा, शिुशु रोग विभाग, पल्मोनरी विभाग, कार्डिलॉजी विभाग एवं मेडिसन विभाग, स्त्री रोग विभाग, सोनोग्राफी, मन कक्ष, एनसीडी, इंजेक्शन कक्ष, आयुष विभाग, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम कक्ष बनाए गए। स्वास्थ्य मेले में स्वास्थ्य जांच परीक्षण के अलावा हेल्थ आई, आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। इसके साथ कोविड टीकाकरण कक्ष बनाया गया।

जिला चिकित्सालय में विकासखंडों से आए 1168 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ लिया एवं 15 मरीजों को उच्च स्वास्थ्य लाभ के लिए आयुष विभाग के द्वारा उच्च संस्था में रैफर किया गया। इसके अलावा आयुष विभाग में आयुर्वेदा के 160 मरीज, यूनानी के 26 और होम्योपैथी के 42 समेत 228 मरीजों की जांच कर दवाईयां दी गई। स्वास्थ्य मेले में जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेष मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि जय दत्त झा, सांसद प्रतिनिधि आशीष ज्योतिषी एवं जिला स्वास्थ्य समिति एवं रोगी कल्याण समिति, प्रफुल्ल मिश्रा स्वयंसेवी प्रकोष्ठ सहसंयोजक, अनुराग चौरसिया, सीएमएचओ डॉ. श्रीनाथ सिंह, सीएस डॉ. केआर शाक्य, शिुशु रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय धुर्वे समेत संभाग स्तर से विशेषज्ञ चिकित्सक एवं स्थानीय स्वास्थ्य की टीम उपस्थित थे। इसके साथ कार्यक्रम का मंच संचालन अखिलेश उपाध्याय द्वारा किया गया। साथ ही रेडक्रॉस सोसायटी राजेश क्षत्री मौजूद रहे। वहीं इनके साथ आए स्कूली छात्रों ने स्वास्थ्य मेले में अपनी सेवाएं दी। इस मेले में निवास विधायक डॉ. अशोक मर्सकोले ने भी शिरकत की। स्वास्थ्य मेले में पहुंचकर सभी कक्षों और जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया।

 

Related posts

कलेक्टर ने किया कजरवाड़ा में जल जीवन मिशन के कार्यों का अवलोकन

Reva India News

एसडीएम घुघरी ने धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया, किसानों के लिए समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए

Reva India News

सेवानिवृत शासकीय सेवकों का पीपीओ वितरित कर किया सम्मानित

Reva India News

Leave a Comment