Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

10 जनवरी तक स्वरोजगार सहित अन्य योजनाओं का लक्ष्य पूरा करें – हर्षिका सिंह रोजगार मेलों के आयोजन को लेकर बैंकों एवं विभागों को निर्देश

मण्डला 31 दिसम्बर 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले के सभी बैंकों एवं स्वरोजगार से जुड़े विभागों की बैठक ली। यह बैठक 12 जनवरी को जिलेभर में आयोजित होने वाले रोजगार मेलों की तैयारियों के संबंध में थी। कलेक्टर ने कहा कि सभी बैंक एवं स्वरोजगार से जुड़े विभाग अधिक से अधिक लक्ष्य को प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना के तहत सभी बैंक अधिक से अधिक प्रकरण सुनिश्चित करें तथा लाभ देना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि रोजगार के साथ-साथ लाभ वितरण भी सुनिश्चित किया जाए। श्रीमती सिंह ने सभी बैंकों को 10 जनवरी तक दिए गए लक्ष्य के विरूद्ध अधिकतम उपलब्धि प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुद्रा योजना के तहत् भी ऋण वितरण सुनिश्चित करें। उन्होंने केन्द्र एवं राज्य सरकार की रोजगारपरक योजनाओं के तहत अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने एवं लाभ वितरण की कार्यवाही सुनिश्चित करने की बात कही। बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुनील दुबे, एलडीएम अमित केसरी सहित सभी बैंकों एवं स्वरोजगार से जुड़े विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने डीपीएम, एनआरएलएम को निर्देशित किया कि आजीविका मिशन के माध्यम से भी प्रशिक्षण एवं अन्य जरूरी कार्य करते हुए लाभ वितरण सुनिश्चित कराएँ। उन्होंने हथकरघा विभाग को भी अधिक से अधिक प्रकरण स्वीकृत करने के निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने पशुपालन, मत्स्य विभाग को निर्देशित किया कि किसानों को केसीसी का अधिकतम लाभ देना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार जिला उद्योग विभाग उद्यम क्रांति योजना के तहत प्रकरण बनाते हुए ऑनलाईन प्रक्रिया सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि सभी बैंक एवं विभाग 10 जनवरी तक संपूर्ण प्रक्रिया पूर्ण करें तथा प्लानिंग बनाते हुए अधिक से अधिक लाभ वितरण सुनिश्चित करें।

Related posts

आर-सेटी मंडला का निरीक्षण, एलडीएम ने प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित

Reva India News

कलेक्टर ने की गेहूं उपार्जन की समीक्षा

Reva India News

राज्यपाल ने मुख्य सूचना आयुक्त एवं सूचना आयुक्तों को शपथ दिलाई

Reva India News

Leave a Comment