Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पिछड़ा वर्ग को शासन की योजनाओं का प्राथमिकता से लाभ दिलाएं – श्री बिसेन राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष ने ली जिला अधिकारियों की बैठक

मण्डला 3 जनवरी 2022

मध्यप्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष श्री गौरीशंकर बिसेन 3 जनवरी को मंडला जिले के दौरे पर रहे। श्री बिसेन ने योजना भवन में जिला अधिकारियों की विस्तृत बैठक ली। बैठक में उन्होंने शासन के माध्यम से पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं एवं हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत दी गई सहायताओं के आंकड़ों का विश्लेषण किया। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग के व्यक्तियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का पात्रता अनुसार प्राथमिकता से लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, राज्यसभा सांसद संपतिया उईके, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य प्रदीप पटेल, कलेक्टर हर्षिका सिंह, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, अपर कलेक्टर मीना मसराम, जिला पंचायत सीईओ सुनील दुबे तथा विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

आयोग के अध्यक्ष श्री बिसेन ने कहा कि विभागों की योजनाओं के साथ-साथ रोजगार मूलक योजनाओं में भी पिछड़ा वर्ग के व्यक्तियों को प्रभावी लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने जिले में हुई सड़क दुर्घटनाओं पर चर्चा करते हुए ओबीसी वर्ग को मिली सहायता राशि के बारे में भी जानकारी ली। आयोग के सदस्य श्री प्रदीप पटेल ने राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग की स्थापना, उद्देश्य तथा कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी जिला अधिकारी अपने विभागों के अंतर्गत कार्यरत ओबीसी वर्ग की वर्गवार जानकारी देना सुनिश्चित करेंगे। इसी प्रकार जिला प्रशासन द्वारा पिछड़ा वर्ग के लोगों की शैक्षणिक सामाजिक तथा आर्थिक प्रगति के बारे में निर्धारित प्रारूप में जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि मंडला जिले के सभी ब्लॉकों में निवासरत ओबीसी वर्ग की जानकारी उपलब्ध कराएं। इसी प्रकार जिले में निवासरत ओबीसी की जातियों की जानकारी भी संधारित करें। बैठक में ओबीसी वर्ग के विभिन्न संगठनों से भी बात कर उनकी समस्याओं को चिन्हित करने के निर्देश दिए गए।

आयोग के अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन ने स्कूल शिक्षा विभाग तथा उच्च शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया कि सभी शासकीय तथा प्राइवेट स्कूलों एवं कॉलेजों में अध्ययनरत ओबीसी वर्ग के छात्रों की कक्षावार जानकारी, उनको दिए गए लाभ, ड्रॉपआउट बच्चों की संख्या तथा ड्रॉप आउट होने के कारणों की विस्तृत जानकारी जिला प्रशासन के माध्यम से आयोग को भेजें। उन्होंने रोजगार अधिकारी से कुल रोजगार कार्यालय के कुल पंजीयन में ओबीसी पंजीयन की संख्या तथा जिला प्रशासन द्वारा आयोजित रोजगार मेले में मिलने वाले रोजगार की जानकारी ली। आयोग के सदस्य श्री पटेल ने कहा कि ओबीसी वर्ग के आर्थिक सर्वेक्षण के संबंध में भी निर्धारित प्रारूप में डाटा भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने ओबीसी मतदाताओं की सूची के संबंध में भी आवश्यक चर्चा की। केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने बैठक में कहा कि ओबीसी वर्ग को विवाह सहायता, कृषि सहायता एवं अन्य योजनाओं का सतत रूप से लाभ प्रदान करें। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिला प्रशासन के माध्यम से पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा मतदाता सूची के संबंध में किए जा रहे कार्यों का ब्यौरा दिया।

Related posts

जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समूह की बैठक 30 मई को

Reva India News

पेयजल समस्याओं के निराकरण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

Reva India News

खेतों पर काम रहे कृषकों तथा कृषि मजदूरों को किया जागरूक

Reva India News

Leave a Comment