Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

डॉ श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर  भाजपा कार्यालय में लगेगी प्रतिमा अनावरण 6 जुलाई को…… जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी रहेंगे मौजूद…………

मंडला। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में 6 जुलाई 2026 को भाजपा जिला कार्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रवादी विचारक, शिक्षाविद् एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय परिसर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। वही कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।  इसी क्रम में संगठन के प्रति समर्पण और योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान करने के उद्देश्य से “समर्पण निधि सम्मान” कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। जिसमें समर्पण भाव से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। इस आयोजन में मध्यप्रदेश शासन की कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते सहित प्रदेश एवं जिले के अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता की उपस्थित रहेंगे।

भारतीय जनता पार्टी ने जिले के सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Related posts

शासकीय कला महाविद्यालय में रैली का आयोजन

Reva India News

सीएम हेल्पलाईन एवं टीएल के प्रकरणों में तथ्यात्मक जवाब प्रस्तुत करें – कलेक्टर समय सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

नवागत कलेक्टर श्री धोटे ने ली कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक

Reva India News

Leave a Comment