Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एनएच-30 पर 22 तथा मंडला-चिल्पी राजमार्ग पर बनाए गए 55 स्पीड ब्रेकर सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए गए थे निर्देश

मण्डला 7 जनवरी 2022

29 दिसम्बर को कलेक्टर हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में जिले में होने वाले सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए स्थानों को चिन्हित कर उनमें सुरक्षा के इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के परिपालन में मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर बरेला से मंडला के बीच 22 दुर्घटना संभावित स्थानों को चिन्हित कर स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं। साथ ही अन्य 10 स्थानों पर स्पीड ब्रेकर निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसी प्रकार सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए गए निर्देशों के पालन में मंडला-चिल्पी राजमार्ग के बिनेका जंक्शन, पदमी जंक्शन एवं अंजनिया घाट पर रमलर स्ट्रीप लगाने का कार्य प्रगति पर है, जिसे आगामी 2 दिनों में पूर्ण कर लिया जाएगा। इन स्थानों पर रोड मार्किंग तथा केटआईस भी लगाए जाएंगे। मंडला-चिल्पी राजमार्ग के सभी 55 संपर्क रोड स्थानों पर स्पीड ब्र्रेकर बनाए गए हैं। साथ ही सुरक्षा संकेतक भी लगाए गए हैं।

Related posts

रबी के लिए किसान पंजीयन 25 से प्रारंभ

Reva India News

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने शीतलहर के प्रभाव से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी की

Reva India News

मण्डला पुलिस का तीन दिवसीय निरीक्षण सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment