Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सभी बीएमओ प्रति शुक्रवार एवं मंगलवार एएनसी रजिस्ट्रेशन बढ़ाना सुनिश्चित करेंगे – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने मातृ तथा शिशु मृत्यु दर की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

मण्डला 14 जनवरी 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के संबंधित अधिकारियों के माध्यम से जिले की मातृ एवं शिशु मृत्यु दर की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि जिले में एएनसी रजिस्ट्रेशन की अपेक्षित प्रगति दर्ज नहीं है ऐसे में जिन आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा कम एएनसी रजिस्ट्रेशन किया गया है उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करें। कलेक्टर ने कहा कि सभी बीएमओ प्रति मंगलवार एवं शुक्रवार को एएससी रजिस्ट्रेशन को बढ़ाने के लिए सकारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। कलेक्टर ने सभी बीएमओ से एएनसी रजिस्ट्रेशन के संबंध में लक्ष्य तथा उपलब्धि के बारे में जाना। उन्होंने विकासखंडवार मातृ मृत्यु दर तथा शिशु मृत्यु दर की भी समीक्षा की। श्रीमती सिंह ने मवई ब्लॉक में एएनसी रजिस्ट्रेशन की कम प्रगति से नाराजगी जाहिर की। बैठक में स्वास्थ्य, महिला बाल विकास विभाग तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने कहा कि हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं का सतत रूप से चिन्हांकन जारी रखें। उन्होंने संस्थागत प्रसव की स्थिति की समीक्षा करते हुए जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संस्थागत तथा होम डिलीवरी का डाटा अपडेट रूप से एंट्री कराएं। श्रीमती सिंह ने कहा कि महिला बाल विकास विभाग से समन्वय करते हुए संस्थागत तथा होम डिलीवरी का डाटा अपडेट कराना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने जिले में कुपोषण की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी एनआरसी को भरने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुपोषित बच्चों को चिन्हित करते हुए उन्हें कुपोषण से बाहर निकालने समन्वित एवं गंभीर प्रयास सुनिश्चित करें। कोविड वेक्सीनेशन के संबंध में निर्देश देते हुए कहा कि 15 से 18 वर्ष के बच्चे तथा शालात्यागी बच्चों का कोविड वैक्सीनेशन अनिवार्यतः कराएं। उन्होंने हेल्थ केयर वर्कर तथा फ्रंटलाइन वर्कर के वैक्सीनेशन कार्य की समीक्षा करते हुए इनका टीकाकरण कराने के निर्देश दिए।

Related posts

बरसात में संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी बरसात में बढ़ता है बीमारियों का खतरा, सतर्क रहें नागरिक

Reva India News

कलेक्टर ने की निःक्षय अभियान की समीक्षा 24 मार्च को विशेष कार्यक्रम के निर्देश

Reva India News

मतदान केन्द्रों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें – डॉ. सिडाना मण्डला विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर अधिकारियों की बैठक संपन्न  

Reva India News

Leave a Comment