Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर चार दुकानें सील

मण्डला 14 जनवरी 2022

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार जिले के सभी स्थानों पर मॉस्क का उपयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य है। जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार मॉस्क नहीं पहनने पर 100 रुपये तथा  सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन पर दुकान एवं प्रतिष्ठानों पर एक हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा रोको-टोको अभियान के तहत मॉस्क ना पहनने वालों पर जुर्माना एवं चालानी कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। जिला मुख्यालय की 4 दुकानों में प्रशासन की टीम द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन पाए जाने पर दुकानों को सील करने की कार्यवाही की गई।

Related posts

कलेक्टर ने की छात्रवृत्ति तथा परीक्षा परिणामों की समीक्षा

Reva India News

सीईओ जिला पंचायत ने किया हायर सेकेंडरी स्कूल अमगवां का निरीक्षण

Reva India News

दीनदयाल रसोई के लिए जरूरी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करें – हर्षिका सिंह

Reva India News

Leave a Comment