Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*ई-लाइब्रेरी पुस्तकालय में दिव्यांगजन ने किया ध्वजारोहण*

मण्डला 26 जनवरी 2022

राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर कलेक्टर हर्षिका सिंह की उपस्थिति में दृष्टिबाधित बच्चों के हितार्थ संचालित सुगम्य पुस्तकालय ई-लाइब्रेरी दिव्यांगजन सरफराज द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के दौरान निखिल, फिरोज, रामकुमार उपाध्याय, प्रवीण मोंगरे आदि दिव्यांगजन उपस्थित थे। कलेक्टर हर्षिका सिंह द्वारा सभी दिव्यांगजनों को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में शुभकामनाएं प्रेषित की गई एवं सुगम्य पुस्तकालय को सुव्यवस्थित संचालन किए जाने हेतु और विकासखंडों पर अध्ययनरत सभी दृष्टिबाधित बच्चों को ऑनलाइन पठन-पाठन किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही कहा गया कि जिले के दृष्टिबाधित बच्चे सुगम्य पुस्तकालय में उपलब्ध ओडियो बुक से बंचित न रहे। सभी को आवश्कतानुसार ओडियो शिक्षण प्राप्त हो। सुलभता पूर्वक अपनी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पढ़ाई कर सके, इस बात का डीपीसी विशेष ध्यान रखे। एमआरसी के द्वारा पूरा कार्य करवाया जाए ताकि सभी दृष्टिबाधित  बच्चों को पूरा लाभ प्राप्त हो सके। प्राथमिकता के साथ एमआरसी के द्वारा उपलब्ध कराई जाए और दृष्टिबाधितों को समय-समय पर मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाए ताकि उनको आवश्यकतानुसार अपने पाठ्यक्रम के विषयवस्तु को अध्ययन कर सकें। कार्यक्रम के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी रानी बाटड़, अपर कलेक्टर मीना मसराम, जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता बर्वे, जिला परियोजना समन्वयक हीरेन्द्र वर्मा, सहायक परियोजना समन्वयक समावेशी शिक्षा, कृष्ण कुमार उपाध्याय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी पीएल यादव बीजाडांडी एवं समस्त जन शिक्षक बीएसी, एमआरसी एवं शिक्षक गण उपस्थित रहे।

Related posts

समय पर पूर्ण करें समग्र ई-केवायसी कार्य – सीईओ जिला पंचायत  

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

मध्यप्रदेश में है देश की डेयरी कैपिटल बनने की क्षमता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन में डेयरी टेक्नोलॉजी कोर्स पाठ्यक्रम शामिल होने पर संगोष्ठी आयोजित

Reva India News

Leave a Comment