Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्वच्छता को जन आंदोलन बनाएँ – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने की स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों की समीक्षा

मण्डला 28 जनवरी 2022

स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि जनसामान्य को व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्वच्छता का महत्व बताते हुए स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने का प्रयास करें। लोगों को डस्टबिन का उपयोग करने के लिए प्रेरित करें। गीले तथा सूखे कचरे को अलग-अलग संग्रहित करें। एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा नगरपालिका अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सतत भ्रमण करें तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। स्वच्छता में जिले की रैकिंग को बेहतर बनाने के लिए समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित करें।

 

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि बड़ी पंचायतों में प्लास्टिक का उपयोग बंद कराएं तथा स्व-सहायता समूह के माध्यम से प्लास्टिक के विकल्प तैयार कराएं। जहां लोग सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेकते हैं उन स्थानों का चयन कर वहां थीम आधारित पैटिंग कराएं तथा स्वच्छता के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करते हुए लोगों को डस्टबिन का उपयोग करने तथा निर्धारित वाहनों में ही कचरा डालने के लिए प्रेरित करें। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि मानकों के अनुरूप ग्राम/वार्डवार चैकलिस्ट तैयार कर शेष बचे कार्यों को जल्द पूर्ण कराएं।

निकायवार समीक्षा करते हुए कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि व्यक्तिगत तथा सामुदायिक शौचालयों के शेष बचे कार्य जल्द पूर्ण कराएं। स्कूल, आंगनवाड़ी, बस स्टेंड सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बनाए गए शौचालयों पर विशेष ध्यान दें। पंचायतों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। कलेक्टर ने कचरा प्रबंधन की नीतियों के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ठोस एवं तरल कचरा का पृथक-पृथक निष्पादन करें। गीले कचरे से जैविक खाद बनाएं। ओडीएफ प्लस के लिए चिन्हित पंचायतों में 10 फरवरी तक मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। कचरा संग्रहण केन्द्र सहित जो निर्माण कार्य बाकी हैं जल्द पूर्ण कराएं। कचरा संकलन पर विशेष ध्यान दें। ग्राम स्वच्छता समिति को सक्रिय करें। श्रीमती सिंह ने कहा कि नगरीय क्षेत्र से लगे पंचायतों पर विशेष ध्यान दें। जियो मैपिंग का कार्य सोमवार तक पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ऐप का व्यापक प्रचार-प्रसार करें तथा लोगों से इस ऐप में फीडबैक भी प्राप्त करें। बैठक में सीईओ जिला पंचायत रानी बाटड सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

केवलारी में हुआ सिलाई सेंटर का शुभारंभ महिलाओं स्वरोजगार से जोड़ने दिया जायेगा प्रशिक्षण

Reva India News

तहसीलदार निवास को सीएम हेल्पलाईन में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला प्रशस्ति पत्र  

Reva India News

राज्यसभा सांसद सम्पतिया उइके ने दिये ऑक्सीजन फ्लोमीटर

Reva India News

Leave a Comment