Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विश्व धरोहर सप्ताह के अंतर्गत हेरिटेज वॉक का आयोजन विद्यार्थियों ने जाना ऐतिहासिक धरोहरों का महत्व

मंडला, 20 नवम्बर 2026

विश्व धरोहर सप्ताह के अवसर पर संचालनालय पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय, मध्यप्रदेश के तत्वावधान में जिला पुरातत्व संग्रहालय मंडला द्वारा 19 से 25 नवंबर 2026 तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 20 नवंबर को संरक्षित स्मारक रायभगत की कोठी से मोतीमहल तक हेरिटेज वॉक आयोजित की गई।

हेरिटेज वॉक में विद्यालयीन विद्यार्थियों ने सहभागिता की। संग्रहाध्यक्ष एम.एस. उइके ने विद्यार्थियों को मंडला की सांस्कृतिक विरासत एवं ऐतिहासिक धरोहरों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। प्राचार्य कल्पना नागेश्वर ने विद्यार्थियों को ऐतिहासिक धरोहरों के महत्व तथा उनके संरक्षण की आवश्यकता से अवगत कराया। इस अवसर पर शिक्षक सागर झारिया, अनुभव झारिया, राजकुमार वरकड़े, सुलोचना मेरावी, महावीर, गणेश झारिया, जतिन एवं कमलेश सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related posts

सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निराकरण करें – श्री राजेन्द्र कुमार सिंह सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा बैठक संपन्न

Reva India News

कलेक्टर ने किया कमांड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण

Reva India News

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर एक बगिया माँ के नाम कार्य का शुभारंभ सीईओ जिला पंचायत ने ग्राम पंचायत औरई में किया 

Reva India News

Leave a Comment