Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ए.सी.ए.बी.सी प्रषिक्षण के लिए साक्षात्कार 7 फरवरी को

मण्डला 29 जनवरी 2022

राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंधन संस्थान मैनेज हैदराबाद द्वारा नोडल प्रशिक्षण केन्द्र सी.जी.डी.आर.ए. उज्जैन में आयोजित होने वाले 45 दिवसीय निःशुल्क रहवासीय एग्री क्लीनिक एण्ड एग्रीबिजनेस सेन्टर (ए.सी.ए.बी.सी) व्यवसायिक प्रशिक्षण के लिए 7 फरवरी 2022 को साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है। न्यूनतम 55 प्रतिषत अंकों के साथ कृषि विषय से हायर सेकन्डरी अथवा बी.एस.सी कृषि, वनस्पति विज्ञान, प्राणीविज्ञान, रसायन विज्ञान उत्तीर्ण युवा इस प्रषिक्षण हेतु आवेदन के पात्र हैं। चयनित आवेदक प्रशिक्षण पश्‍चात खाद्य प्रसंस्करण, दुग्ध उत्पादन, एग्री क्लीनिक, कस्टम हायरिंग, पॉली हाउस, पशुपालन, पोल्ट्री एवं अन्य चिन्हित कृषि तथा संबद्ध गतिविधियों हेतु अधिकतम 20 लाख रूपये ऋण एवं 44 प्रतिशत तक अनुदान हेतु पात्र रहेंगे। विस्तृत जानकारी हेतु संस्थान के मोबाईल क्रमांक 8109201387 पर अपना नाम, शिक्षा, आयु एवं ईमेल आई.डी. व्हाट्सऐप करने पर पात्र अभ्यर्थी को समस्त जानकारी प्रेषित की जायेगी। आवेदन की अंतिम तिथि 4 फरवरी 2022 है।

Related posts

जयप्रकाश एक वर्ष के लिए जिलाबदर

Reva India News

जल गंगा संवर्धन अभियान: बिलगांव में नर्मदा पथ पर अधिकारियों और ग्रामीणों ने किया श्रमदान

Reva India News

चरगाँव कला में किया गया स्टाप डेम का जीर्णोद्धार

Reva India News

Leave a Comment