Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

20 ग्रामों के पेयजल स्त्रोतों में किया गया क्लोरिनेशन

9 जून 2025, मंडला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मंडला द्वारा प्रतिदिन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्ता पूर्ण शुद्ध पेयजल आपूर्ति हेतु पेयजल स्त्रोतों में जर्मेक्स डालकर क्लोरिनेशन कार्य किया जा रहा है। ब्लॉक स्तर पर गठित टीम द्वारा ब्लॉक बिछिया के ग्राम माधोपुर, जगन्नाथर, नरैनी माल, घटिया, छिछारी, उमरडीह, चरगांव ब्लॉक मंडला के ग्राम कोटा सांगवा, खारी, बेरपानी, सिलगी, ब्लॉक मोहगांव के ग्राम गुहदर, पड़रिया ब्लॉक निवास के मसूर घुघरी, ब्लॉक नारायणगंज के ग्राम पद्मी, चरगांव ब्लॉक नैनपुर के ग्राम सुभेवाड़ा, मलधा, ब्लॉक घुघरी के ग्राम घुघरी एवं मांगा में स्थापित समस्त पेयजल स्त्रोतों का क्लोरिनेशन किया गया। साथ ही ग्रामीणों को पानी को उबालकर, छानकर, शुद्ध पानी पीने एवं ताजा भोजन करने की समझाइश दी गई।

Related posts

जीवामृत: अब किसान घर पर ही बनायेंगे मिट्टी का अमृत  

Reva India News

बीज / उर्वरक / कीटनाशक के पक्के बिल अवश्‍य लें कृषक

Reva India News

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक 21 मई को

Reva India News

Leave a Comment