Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रत्येक ब्लॉक में कोदो-कुटकी के कलेक्शन यूनिट्स तैयार करें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने ’एक जिला एक उत्पाद’ से संबंधित ली बैठक  

मंडला 2 फरवरी 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने ’एक जिला एक उत्पाद’ के तहत संबंधित विभागों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि ’एक जिला एक उत्पाद’ के तहत जिले से कोदो-कुटकी की फसल का चयन किया गया है। उन्होंने प्रभारी उप संचालक कृषि को निर्देशित किया कि कोदो कुटकी के वर्तमान क्षेत्रफल, उत्पादन की ब्लॉकवार  जानकारी इकट्ठा करें। साथ ही कोदो कुटकी से जुड़े छोटे तथा बड़े किसानों की जानकारी तैयार करें। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग आगामी दिनों में जिलों में कोदो कुटकी के उत्पादन को बढ़ाने के लिए आवश्यक रणनीति बनाते हुए कार्ययोजना तैयार करें। बैठक में कृषि, सहकारिता, नाबार्ड, बैंक, आजीविका तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

श्रीमती सिंह ने आजीविका मिशन को निर्देशित किया कि कोदो कुटकी से संलग्न स्व-सहायता समूह को चिन्हित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ब्लॉक में कोदो-कुटकी के उत्पादों के लिए कलेक्शन यूनिट बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में वर्तमान में कलेक्शन सेंटर बढ़ाने की आवश्यकता है। कलेक्टर ने डीपीएम एनआरएलएम को निर्देशित किया कि ब्लॉकवार कलेक्शन सेंटर बनाते हुए स्व-सहायता समिति की महिलाओं को पैकेजिंग एवं प्रोसेसिंग के संबंध में जागरूक करें तथा इस क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले एनजीओ एवं एफपीओ का उन्हें भ्रमण भी कराएं। श्रीमती सिंह ने पीएफएमई एवं एआईएफ के तहत को ऑपरेटिव सोसायटी को भी जोड़ने के संबंध में भी जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने एआरसीएस को निर्देशित किया कि नाबार्ड से समन्वय बनाते हुए सहकारिता के क्षेत्र में भी प्रभावी कार्य करें। उन्होंने कहा कि एआरसीएस सहकारिता समितियों के किसानों से बात करते हुए उन्हें कोदो-कुटकी की फसल एवं विपणन संबंधी जानकारी दें। उन्होंने कहा कि सहकारिता क्षेत्र को भी डायवर्सिफाई करने की आवश्यकता है। एआरसीएस किसानों की एक कार्यशाला आयोजित करवाएं एवं जरूरी जानकारी दें।

कलेक्टर ने उप संचालक कृषि को भी सभी एफपीओ की एक ऑनलाइन वर्कशॉप आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एफपीओ के माध्यम से कोदो कुटकी के उत्पादन से जुड़े किसान, उनकी उत्पादकता एवं विगत वर्ष में हुए उनके लाभ की जानकारी तथा आगामी भविष्य के संबंध में संभावना का विस्तृत डाटा तैयार करें। कलेक्टर ने अच्छे कार्य करने वाले एफपीओ को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अच्छा कार्य करने वाले एफपीओ की कार्यप्रणाली, पैकेजिंग, प्रोसेसिंग तथा मार्केटिंग को समझते हुए आवश्यक सहयोग करें। कलेक्टर ने डीपीएम एनआरएलएम को स्थानीय व्यापारियों से भी चर्चा करते हुए कोदो-कुटकी के क्षेत्र में प्रोसेसिंग के लिए आगे लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रम अधिकारी तथा जीएमडीआईसी प्राइवेट कंपनियों से बातचीत करते हुए उन्हें पीएफएमई एवं एआईएफ के तहत कोदो कुटकी क्षेत्र में कार्य करने प्रोत्साहित करें।

कलेक्टर ने एनआरएलएम को निर्देशित किया की अमेज़न प्लेटफार्म पर कोदो-कुटकी के उत्पादों की बिक्री के लिए सभी जरूरी तैयारियां कर बिक्री प्रारंभ करें। उन्होंने कोदो कुटकी के बिस्किट या अन्य प्रकार के उत्पादों को कान्हा क्षेत्र के सभी रिसॉर्ट में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान नाबार्ड जिला प्रमुख अखिलेश वर्मा ने नाबार्ड की योजना के तहत विस्तृत जानकारी दी।

Related posts

कलेक्टर ने किया कार्यालय मण्डल संयोजक आदिवासी विकास खटिया का निरीक्षण

Reva India News

मतदाता सूची में नवीन मतदाताओं के नाम जोड़ें और मृतक मतदाताओं के नाम काटे जाएं – कमिश्नर श्री अभय वर्मा कमिश्नर श्री अभय वर्मा ने विधानसभा क्षेत्र मंडला के मतदान केन्द्र क्रमांक 205 एवं 209 का निरीक्षण किया

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 14 सितम्बर 2022

Reva India News

Leave a Comment