Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

15 से 18 वर्ष के बच्चों को लगाया जा रहा कोविड का द्वितीय डोज

मंडला 2 फरवरी 2022

मंडला जिले के 15 से 18 वर्ष के बच्चों का जनवरी माह में प्रथम डोज टीकाकरण का कार्य कराया गया है। जिले के स्कूलों, कॉलेजों, आईटीआई तथा ड्रॉपआउट पात्र बच्चों को कोविड का प्रथम डोज लगाया गया है। ऐसे बच्चे जो प्रथम डोज लगाने के बाद दूसरे डोज के लिए पात्र हुए हैं उनका टीकाकरण जिले में प्रारंभ हो चुका है। कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार 15 से 18 वर्ष के बच्चों को दूसरा डोज स्कूलों में टीकाकरण सत्र आयोजित कर लगाया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता बर्वे तथा एपीसी मुकेश पांडे ने स्कूलों में बनाए गए टीकाकरण केन्द्रों में जाकर द्वितीय डोज टीकाकरण का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के द्वितीय डोज टीकाकरण के लिए जरूरी सूचना प्रसारित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले के प्रथम तथा द्वितीय डोज के लिए पात्र 15 से 18 वर्ष के बच्चों से कोविड टीकाकरण कराने की अपील की।

Related posts

उचित मूल्य दुकानों के संपूर्ण जमा प्रतिभूति राशि शासन के पक्ष में राजसात

Reva India News

वरिष्ठ पत्रकार राकेश चौरसिया हड़कंप बने ओ.एस. एस. महासंघ मंडला के जिला महासचिव

Reva India News

मंडला में 13 एवं 14 फरवरी को सजेगा मिलेट फूड फेस्टिवल पुलिस ग्राउंड में होगा मोटा अनाज (श्री अन्न) का महाकुंभ

Reva India News

Leave a Comment