Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

चिटफंड कंपनियों के जमाकर्ताओं के लिए सलाह

मंडला 2 फरवरी 2022

जिला संस्थागत वित्त अधिकारी मंडला से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से चिटफंड कंपनियों द्वारा जिले की जनता से धनराशि जमा कर, जमाराशि वापिस नहीं किए जाने की शिकायतें मिल रही है। प्रशासन के यह ध्यान मे आया है की कुछ चिटफंड कंपनियों द्वारा पोंजी स्कीम बनाकर जिले मे एजेंट नियुक्त कर, एजेंटों के माध्यम से जनता से राशि जमा करवाई गयी है एवं ये कंपनियाँ जमा राशि वापिस न कर अपने सभी कार्यालय बंद कर फरार हो गई हैं।

इस संबंध मे ऐसी चिटफंड कंपनियों के जमाकर्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे जमाराशि के सर्टिफिकेट एवं कंपनी संबंधी अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कार्यालय जिला संस्थागत वित्त अधिकारी, जिला योजना भवन मंडला में जमा करें, जिस पर धनराशि वापसी के संबंध में अग्रिम कार्यवाही की जा सके।

Related posts

प्रधानमंत्री आवास बी.एल.घटक के हितग्राही एक सप्ताह में निर्माण कार्य प्रारंभ करें

Reva India News

31 मई की सुबह 6 बजे तक देशी, विदेशी मदिरा का क्रय-विक्रय, संग्रहण एवं परिवहन प्रतिबंधित जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किए आदेश

Reva India News

कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा लिया

Reva India News

Leave a Comment