Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

चप्पू उर्फ राजा बंजारा एक वर्ष के लिए जिलाबदर

मण्डला 2 फरवरी 2022

आपराधिक गतिविधियों में लगातार संलग्न रहने के कारण कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी हर्षिका सिंह द्वारा चप्पू उर्फ राजा बंजारा पिता भद्दू बंजारा निवासी तिलक वार्ड मंडला थाना मंडला उम्र 23 वर्ष को एक वर्ष की अवधि के लिए जिला मंडला तथा उसकी सीमा से सम्बद्ध मध्यप्रदेश राज्य के राजस्व जिले जबलपुर, डिंडौरी, बालाघाट एवं सिवनी की सीमाओं से एक वर्ष की कालावधि के लिए बाहर जाने का आदेश दिया गया है। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक मंडला द्वारा प्रस्तुत किए गए प्रतिवेदन के आधार पर की गई है। निर्बन्ध आदेश की अवधि में चप्पू उर्फ राजा बंजारा जिस-जिस थाना क्षेत्र में निवास अथवा आवागमन करेंगे, अपने आने तथा प्रस्थान करने की सूचना देंगे तथा प्रत्येक दिन दोपहर 12 बजे क्षेत्राधिकार वाले थाना में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

Related posts

राष्ट्रीय शिक्षक पुरूष्कार 2021 ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जून

Reva India News

एक दिवसीय लक्ष्मी नारायण अर्चन यज्ञ आयोजन गहोई महिला मण्डल ने कराया यज्ञ

Reva India News

एसडीएम ने किया जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यों का निरीक्षण  

Reva India News

Leave a Comment