Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नर्मदा जयंती के अवसर पर जिलेवासियों को शुभकामनाएं – कलेक्टर हर्षिका सिंह

मंडला 8 फरवरी 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने नर्मदा जयंती के अवसर पर जिलेवासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि नर्मदा जयंती के अवसर पर हम सभी संकल्प लें कि माँ नर्मदा को तथा उनके घाटों को स्वच्छ बनाए रखेंगे। इसी प्रकार स्वच्छता सर्वेक्षण में मंडला जिले को स्वच्छ बनाए रखते हुए स्वच्छता रैकिंग में अग्रणी स्थान दिलाएंगे। श्रीमती सिंह ने नर्मदा जयंती के अवसर पर जिलेवासियों से आग्रह किया है कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए जिले को कोरोना मुक्त बनाने में भी अपना हर संभव सहयोग करेंगे।

Related posts

राजा शंकरशाह-कुँवर रघुनाथशाह बलिदान दिवस आज  

Reva India News

गुरूवार को आरोग्यम मण्डला जन स्वास्थ्य शिविर

Reva India News

एनयूएलएल, एसएसजी तथा अन्य लक्ष्यों को शत-प्रतिशत प्राप्त करें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने ली नगरीय निकायों के स्वच्छता संबंधी बैठक

Reva India News

Leave a Comment