Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कर्तव्यनिष्ठ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का कोरोना से निधन विभाग ने आश्रित को 24 घंटे में जारी किया अनुकंपा नियुक्ति आदेश

मण्डला 21 मई 2021

बीजाडांडी परियोजना के आंगनबाड़ी केंद्र कटंगी की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती ममता बडगैया का कोरोना महामारी से 18 मई को दुःखद निधन हो गया। उन्हें स्वास्थ्य ठीक न होने और सांस लेने में दिक्कत होने के कारण बीजाडांडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया जहां इन्हें आक्सीजन सपोर्ट भी दिया गया लेकिन आक्सीजन लेवल कम होने के कारण इन्हें मंडला रेफर कर दिया गया जहां 18 मई की शाम को इनका निधन हो गया। ग्राम कटंगी निवासी ममता बड़गैया के परिवार में पति सहित 2 बेटे और 2 बहुए हैं। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता मुहैया कराने के निर्देश जारी कर दिए हैं। कलेक्टर ने बताया कि श्रीमती ममता बड़गैया के आश्रित को 24 घंटे के भीतर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान कर दी गई है। आवश्यक कार्यवाही एवं संवेदनशीलता के आधार पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इस वर्ष तत्काल नियुक्ति पत्र जारी करने का यह प्रदेश का संभवतः पहला मामला है।

कोरोना संकट में मॉस्क बनाकर किया वितरण

1984 में भर्ती हुई श्रीमती बड़गैया एक कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता रही। उन्होंने कोरोना संकट के दौरान किल कोरोना अभियान सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के अन्य नियमित कार्य भी लगन एवं इमानदारी से संपन्न किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ममता बडगैया जब तक स्वस्थ थी उन्होंने किल कोरोना सर्वे, हितग्राहियों को घर-घर जाकर पोषणाहार वितरण किया, साथ ही दूसरों के लिए स्वयं मास्क बनाकर वितरित किए एवं कोरोना महामारी से बचाव के लिए लोगों को लगातार जागरूक करने का कार्य किया। बीजाडांडी परियोजना अधिकारी मनीषा ने बताया कि श्रीमती ममता एक संवेदनशील कार्यकर्ता के रूप में जानी जाती थी।

24 घण्टे के भीतर अनुकंपा नियुक्ति आदेश जारी

जिला कार्यक्रम अधिकारी श्वेता तड़वे ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग का अमला कोरोना योद्धा घोषित है। इसी प्रकार कोरोना संक्रमण से मृत्यु होने पर शासन ने उनके आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति का प्रावधान भी किया है। 18 मई को श्रीमती ममता बड़गैया के निधन के पश्चात 19 मई को उनके परिवार द्वारा अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन किया गया था जिस पर अविलंब कार्यवाही करते हुए परियोजना अधिकारी बीजाडांडी द्वारा उनकी आश्रित बहु श्रीमति कीर्ति बडगैया को कटंगी आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता पद पर नियुक्ति आदेश जारी किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा बताया गया कि श्रीमती ममता बड़गैया को शासन के नियमानुसार राहत राशि प्रदान करने के लिए आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।

Related posts

बालगृह में बाल मेला उत्सव का 15 से 17 तक हुआ आयोजन

Reva India News

जनपद अध्यक्ष एवं जि.पं. सदस्य पद के लिए आरक्षण से संबंधित कार्यवाही 25 को कलेक्ट्रेट में

Reva India News

जिले में संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट (पीएम-जनमन) की समीक्षा बैठक आयोजित

Reva India News

Leave a Comment