Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में मिले 25 नए कोरोना पॉजीटिव केस

मण्डला 12 फरवरी 2022

11 फरवरी की शाम 3 बजे से 12 फरवरी की शाम 3 बजे तक जिले में कोरोना के 25 संक्रमित मरीज मिले हैं। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम घुघरी निवासी 18 वर्षीय पुरूष, ग्राम टिकरिया निवासी 35 वर्षीय पुरूष, ग्राम देवहारा निवासी 25 वर्षीय पुरूष, ग्राम बरवानी निवासी 45 वर्षीय महिला, ग्राम बूडीमाईवार्ड महाराजपुर निवासी  17 वर्षीय बालिका, जवाहर वार्ड मण्डला निवासी 17 वर्षीय बालिका, ग्राम छात्रावास मोहनटोला निवासी 17 वर्षीय बालिका, ग्राम छात्रावास मोहनटोला निवासी 17 वर्षीय बालिका एवं 18 वर्षीय बालिका, ग्राम चंद्रपुरा निवासी 23 वर्षीय महिला, ग्राम कोहानी निवासी 18 वर्षीय बालिका, ग्राम कोबरीकला निवासी 23 वर्षीय महिला, ग्राम जहरमड निवासी 31 वर्षीय महिला, ग्राम कजरवाडा निवासी 46 वर्षीय पुरूष, ग्राम मानेगांव निवासी 32 वर्षीय महिला, ग्राम डुडूम निवासी 20 वर्षीय महिला 31 वर्षीय महिला एवं 18 वर्षीय बालिका, ग्राम पतवाही निवासी 25 वर्षीय महिला, ग्राम चिरडडोंगरी निवासी 50 वर्षीय महिला, ग्राम देवदरा निवासी निवासी 27 वर्षीय पुरूष, ग्राम डंुगरिया निवासी 25 वर्षीय महिला, पी.एच.सी चिरइडोंगरी अमझर निवासी 28 पुरूष एंव 23 वर्षीय महिला, ग्राम अमझर निवासी 21 वर्षीय महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमित के संपर्क में आए व्यक्तियों की सघन कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि संपर्क में आए व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी कोरोना जाँच तत्काल सुनिश्चित करें।

Related posts

कलेक्टर ने सुनी समस्याएँ, त्वरित निराकरण के निर्देश जनसुनवाई में प्राप्त हुए 105 आवेदन मण्डला 28 सितम्बर 2021 योजना भवन में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने आवेदकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में समुचित निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी प्रत्येक आवेदन की ऑनलाईन एंट्री करते हुए उनका सकारात्मक निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने आवेदनों के निराकरण के लिए समय-सीमा भी निर्धारित की। आज संपन्न हुई जनसुनवाई में 105 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुनील कुमार दुबे, अपर कलेक्टर मीना मसराम सहित सभी विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की कल्याणकारी तथा प्रोत्साहन योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को समय-सीमा में दिलाएँ, अन्यथा की स्थिति में संबंधितों की जिम्मेदारी निर्धारित की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि प्राप्त होने वाले आवेदनों का कार्यालय प्रमुख स्वयं परीक्षण कर निराकरण की पहल करें। आज संपन्न हुई जनसुनवाई में मधु मरावी तथा मीना मरावी द्वारा प्रस्तुत आवेदन पर कलेक्टर हर्षिका सिंह ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को आवेदकों का आयुष्मान कार्ड बनवाते हुए समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा पात्रतानुसार आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। सेमरखापा तथा टिकरिया के बीच के ओपन केप में पल्लेदारों के शोषण संबंधी आवेदन पर कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति को समुचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। महिपाल सिंह नेटी द्वारा ग्राम पंचायत झिरिया में हुई अनियमित्ताओं की जांच करते हुए दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाने की माँग की गई जिस पर कलेक्टर ने एसडीएम नैनपुर को बिन्दुवार जाँच कर समय-सीमा में प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। केहरपुर लेम्स के अंतर्गत आने वाले किसानों द्वारा लेम्स केहरपुर, मानादेई के पंजीयन केन्द्र को प्रारंभ करने की मांग किए जाने पर कलेक्टर ने जिला आपूर्ति अधिकारी को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Reva India News

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री कुलस्ते का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने मकर संक्रांति पर्व पर नायलोन और कांच लेपित मांझा के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया

Reva India News

Leave a Comment