Reva India News
Otherब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शिकायतों के निराकरण के लिए पंचायत स्तर पर लगेंगे शिविर

मण्डला 16 नवम्बर 2020

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से 17 नवम्बर से पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में सीईओ जिला पंचायत तन्वी हुड्डा द्वारा आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

सीईओ जिला पंचायत ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर एक-एक दल गठित कर केम्प लगाने के निर्देश दिए हैं जिससे केम्प में लंबित शिकायतों का निराकरण समय-सीमा में कराया जा सकेगा। इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर समस्त शिकायतों का निराकरण प्रतिदिवस किया जायेगा। गठित दल में सहायक यंत्री, उपयंत्री, खण्ड पंचायत अधिकारी, पंचायत समन्वयक अधिकारी एवं संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक रहेगे। साथ ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं जिला नोडल अधिकारियों को सतत् रूप से मॉनीटरिंग किये जाने के निर्देश दिये गये है।

 

शिविरों का कार्यक्रम जारी

 

जनसमस्या निवारण शिविरों के आयोजन के लिए सीईओ जिला पंचायत तन्वी हुड्डा द्वारा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार जनपद पंचायत मण्डला अन्तर्गत ग्राम पंचायतों में 17 नवम्बर से 15 जनवरी 2021, जनपद पचायत बिछिया के ग्राम पंचायतो में 17 नवम्बर से 3 जनवरी, जनपद पंचायत नैनपुर के ग्राम पंचायतो में 17 नवम्बर से 8 जनवरी, जनपद पचायत घुघरी के ग्राम पंचायतो में 17 नवम्बर से 18 दिसम्बर, जनपद पचायत मोहगाँव के ग्राम पंचायतो में 17 नवम्बर से 21 दिसम्बर, जनपद पचायत मवई के ग्राम पंचायतो में 17 नवम्बर से 28 दिसम्बर, जनपद पचायत बिछिया के ग्राम पंचायतो में 17 नवम्बर से 3 जनवरी, जनपद पचायत निवास के ग्राम पंचायतो में 17 नवम्बर से 17 दिसम्बर, जनपद पचायत बीजाडाण्डी के ग्राम पंचायतो में 17 नवम्बर से 14 दिसम्बर एवं जनपद पंचायत नारायणगंज के ग्राम पंचायतो में 17 नवम्बर से 21 दिसम्बर तक आयोजित किये जाएंगे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिये गये है कि लंबित शिकायत का निराकरण शिविर में किया जाये तथा कार्यवाही पूर्ण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाये। शिकायतो का निर्धारित समय पर निराकरण न किये जाने पर संबंधित के विरूद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 29 अक्टूबर 2022

Reva India News

त्यौहारों में रैली एवं अन्य आयोजनों की अनिवार्यतः अनुमति लें – हर्षिका सिंह शांति समिति की बैठक संपन्न  

Reva India News

शासकीय आईटीआई मंडला में ओपन कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment