Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की जानकारी

मंडला 13 फरवरी 2022

अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत जिले में पात्र कृषकों को नियमानुसार लाभ दिया जा रहा है। मौके पर गणना एवं रिकार्ड दुरुस्ती के दौरान कुछ किसान पंजीयन से शेष रहे गये हैं उनका पात्रतानुसार पंजीयन किया जायेगा। अपात्र लोगों की पहचान करके उनका नाम लाभ पात्रों की सूची से हटाया जाएगा। इसके लिए चरणबद्ध समय अवधि में सोशल ऑडिट कराया जाएगा। योजना का लाभ ले रहे लोगों की सूची संबंधित पंचायत या द्वष्टवय स्थान में 14 फरवरी 2022 को लगाई जाएगी। सरपंच के माध्यम से भी लाभार्थियों के नाम ग्रामीणों के आगे सार्वजनिक किए जाएंगे ताकि पता चल सके कि कौन पात्र है और कौन गलत तरीके से योजना का लाभ ले रहा है। कृषकों, जन सामान्य से दावा आपत्ति प्राप्त की जायेगी। गौरतलब है कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को 6 हजार रुपये सालाना तीन किस्तों में देती है।

 

कौन ले सकता है इस योजना का लाभ

 

परिवार में पति-पत्नी में से कोई एक जिसके नाम जमीन है और 18 साल से कम उम्र का बेटा या बेटी पति-पत्नी के साथ एक यूनिट माने जाएंगे। 18 साल से ज्यादा उम्र का बेटा या बेटी जिसके नाम जमीन है और माता-पिता से अलग रहता है। वह अलग यूनिट मानी जाती है और वह इस योजना का लाभ लेने का पात्र है। बहुत से परिवारों में पति और पत्नी दोनों योजना का लाभ ले रहे हैं, उनमें से एक का नाम पात्रों की सूची से हटाया जाएगा।

 

ये लोग नहीं ले सकते लाभ

 

सरकारी नौकरी करने वाला, 10 हजार रुपये से ज्यादा पेंशन लेने वाला, इनकम टैक्स रिटर्न भरने वाला व्यक्ति इस योजना का लाभ नहीं ले सकता। सरकार के निर्देशानुसार किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों की सूची संबंधित गांवों में भेजकर सोशल ऑडिट कराया जाएगा। गांवों में लिस्ट सार्वजनिक होने से पता चल जाएगा कि कौन पात्र है और कौन गलत तरीके से लाभ ले रहे हैं।

Related posts

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने रखी है एक नए सशक्त और समृद्ध भारत की नींव- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

जिला स्तरीय प्रधानमंत्री संवाद कार्यक्रम डाईट में होगा

Reva India News

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत कोविड-19 हेतु उपयोगी 6 जॉब रोल में प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी

Reva India News

Leave a Comment