Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री कुलस्ते का दौरा कार्यक्रम

मण्डला 16 मार्च 2022

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते का 17 मार्च 2022 को जिला मंडला आगमन हो रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री कुलस्ते 17 मार्च को 6 बजे जबलपुर से मंडला के लिए रवाना होंगे एवं 8 बजे मंडला पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद श्री कुलस्ते 10 बजे मंडला से जेवरा के लिए प्रस्थान करेंगे तथा 11 बजे जेवरा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। श्री कुलस्ते 18 मार्च को स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे। राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते 19 मार्च को 10 बजे जेवरा से बरबटी के लिए रवाना होंगे एवं 10:20 बजे बरबटी पहुंचकर होली मिलन समारोह कार्यक्रम में भाग लेंगे। श्री फग्गन सिंह कुलस्ते 6 बजे बरबटी से जेवरा के लिए प्रस्थान करेंगे तथा 6ः20 बजे जेवरा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। 20 मार्च को केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते 10 बजे जेवरा से मलपुर जिला डिंडौरी के लिए रवाना होंगे एवं 3:30 बजे जेवरा पहुंचकर कुछ देर रूकने के पश्चात 5 बजे जेवरा से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related posts

वास्तविक मनुष्य बनने के लिए मानवीय गुणों को अपनाना आवश्यक- सत्गुरू माता सुदीक्षा महाराज

Reva India News

पॉलीटेक्निक मण्डला में संस्था स्तरीय प्रवेश प्रारंभ  

Reva India News

जिले में अब तक 811.8 मिमी वर्षा दर्ज, नैनपुर तहसील में सबसे अधिक 907.6 मि.मी. बारिश रिकॉर्ड

Reva India News

Leave a Comment