Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कामता में युवाओं दी गई योजनाओं की जानकारी, हितलाभों का हुआ वितरण

मण्डला 16 फरवरी 2022

जनपद पंचायत नैनपुर के कामता क्लस्टर में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं तथा ग्रामीणजनों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा हितलाभों का वितरण किया गया। विधायक मण्डला देवसिंह सैयाम की उपस्थिति में सम्पन्न हुये इस कार्यक्रम में क्लस्टर कामता के अंतर्गत आने वाली पंचायतों से बड़ी संख्या में युवा तथा ग्रामीणजनों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में अधिकारियों द्वारा उपस्थित लोगों को विभागीय योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुये लाभ लेने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई। जल जीवन मिषन के तहत जल संरक्षण का महत्व बताया गया। स्वच्छ भारत मिषन के तहत गीला तथा सूखा कचरे के प्रबंधन और निष्पादन के संबंध में जानकारी देते हुये स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, पेंषन, नलकूप खनन, आजीविका मिषन, ग्रामीण पथ विक्रेता योजना के लाभार्वियों को हितलाभ वितरित किये गये। कार्यक्रम में तहसीलदार नैनपुर कमलेष नीरज, जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन वत्सला षिवहरे सहित अन्य अधिकारी तथा सरपंच सचिव उपस्थित रहे।

Related posts

नाम-निर्देशन प्रक्रिया के दूसरे दिन पंच पद के लिए मिले तीन नामांकन जि.पं., जनपद सदस्य तथा सरपंच पद नामांकन की स्थिति निरंक

Reva India News

एग्री इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड के संबंध में वर्कशॉप आयोजित

Reva India News

सीएम हेल्पलाईन एवं टीएल के प्रकरणों में तथ्यात्मक जवाब प्रस्तुत करें – कलेक्टर समय सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment