Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

देश और समाज की उन्नति के लिये संतों का अनुसरण जरूरी संत रविदास जयंती समारोह सम्पन्न

मण्डला 16 फरवरी 2022

संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती जिले में गरिमापूर्ण आयोजन किया गया। संत रविदास जयंती पर समस्त ग्राम पंचायतों, विकासखण्डों तथा जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिला स्तर का कार्यक्रम रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मण्डला के प्रांगण में आयोजित किया गया जिसमें विधायक मण्डला देवसिंह सैयाम, अध्यक्ष जनपद पंचायत पांचो बाई पदम, कलेक्टर हर्षिका सिंह, पुलिस अधीक्षक यषपाल सिंह राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधि, शासकीय अधिकारी कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक सम्मिलित हुये। कार्यक्रम में भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का एलईडी के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया।

इस अवसर पर विधायक देवसिंह सैयाम ने कहा कि देश और समाज की उन्नति के लिये संतों का अनुसरण जरूरी है। संतों ने समाज में जागरूकता का कार्य किया है। संत रविदास जी ने रूढ़िवादिता को समाप्त करने की पहल कर समाज को एक नई दिशा प्रदान की। उन्होंने कहा कि संतों की जयंती पर शासन स्तर से कार्यक्रमों का आयोजन एक अनुकरणीय पहल है। जनपद पंचायत अध्यक्ष पांचो बाई ने कहा कि संत रविदास द्वारा दिये गये संदेशों को आत्मसात करने की आवश्कता है। प्राचार्य आर के भाण्डे ने अपने उद्बोधन में संत रविदास जी के जीवन एवं दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला।      इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवन एवं संत रविदास जी चित्र पर माल्यार्पण से किया गया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में संतों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में कवर्धा छत्तीसगढ़ से आये कलाकारों द्वारा संत रविदास जी के भजन प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम के अंत में शासन के विभिन्न योजनाओं के तहत चिन्हित हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किये गये। आभार प्रदर्शन सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग विजय तेकाम ने किया। कार्यक्रम का संचालन अखिलेष उपाध्याय द्वारा किया गया।

Related posts

धान उपार्जन के लिए जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

भारतीय जनता पार्टी जिला मंडला भाजपा जिला मंडला की मासिक बैठक सम्पन्न, आगामी प्रशिक्षण वर्ग को लेकर बनी रणनीति

Reva India News

Leave a Comment