Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वन परिक्षेत्र खटिया (बफर) में अनुभूति षिविर का हुआ आयोजन

आज दिनांक 16.02.2022 को कान्हा टाइगर रिजर्व, के खटिया गेट में परिक्षेत्र खटिया (बफरजोन) के अंतर्गत दो दिवसीय अनुभूति कार्यक्रम का समापन किया गया जिसमें दिनांक 16.02.2022 को 03 शासकीय स्कूलों के 106 छात्र/छात्राओं को सम्मिलित कर श्री एस.के. सिंह,क्षेत्रसंचालक कान्हा टाइगर रिजर्व के मार्गदर्षन में अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। षिविर के प्रारंभ में कान्हा टाइगर रिजर्व के वन औषधालय मुक्की से आये डाॅ. आर.के. चतुर्वेदी एवं उनकी टीम द्वारा उपस्थित विद्याथियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तत्पष्चात् विद्यार्थियों को प्रकृति की अनुभूति कराने के लिये सबसे पहले सभी छात्र/छात्राओं को नेचरल ट्रेल भ्रमण कराया गया नेचरल ट्रेल भ्रमण के दौरान मास्टर ट्रेनर श्री पी.एस. मसराम एवं सुश्री लक्ष्मी मरावी वनरक्षक द्वारा बच्चों को पेड़ पौधों,पक्षियों, जीव जंतुओं,नदियों के संरक्षण व उनका महत्व समझाया गया। पारिस्थतिक तंत्र एवं इसके घटकों को मानव जीवन से जोड़ते हुये उनके संरक्षण की आवष्यकता से अवगत कराया तत्पष्चात् वन्यप्राणी फील्म,खेलखूद, प्रष्नोत्तरी,इत्यादि गतिविधियाॅ कराई गई जिसमें प्रष्नोत्तरी (क्विज) प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले छात्र/छात्राओं को पुरुषकृत किया गया मास्टर ट्रेनर श्री पी.एस. मसराम रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर एवं सुश्री लक्ष्मी मरावी वनरक्षक द्वारा विद्यार्थीयों को वन एवं वन संरक्षण के महत्व एवं विभिन्न प्रजातियों की पहचान के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई तथा वन विभाग की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई एवं प्रकृति की रक्षा का संकल्प दिलाकर श्री एस.के.सिंह, क्षेत्रसंचालक,कान्हा टाइगर रिजर्व,मंडला द्वारा पुरुषकार एवं प्रमाण पत्र वितरण के साथ षिविर की समाप्ति हुई इस कार्यक्रम में श्री सुनील कुमार सिन्हा,सहायक संचालक सिझौरा,कान्हा टाइगर रिजर्व,मंडला,श्री अखिलेष चैरसिया परिक्षेत्र अधिकारी खटिया, श्री सूरज प्रसाद सारथी,परिक्षेत्र सहायक खटिया,श्री राजेन्द्र प्रसाद उइके,परिक्षेत्र सहायक अरौली,श्री प्रेम नारायण पदम वनरक्षक खटिया,श्री सेवकराम मरावी,वनरक्षक मोचा,श्री अषोक बंजारा वनरक्षक एवं परिक्षेत्र के स्टाफ उपस्थित रहें।

Related posts

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन पत्रों की सुनवाई की

Reva India News

मोतीनाला में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

अवैध कॉलोनी निर्माण पर सख्ती कॉलोनाइजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment