Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने हिरदेनगर और मधुपुरी परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

मण्डला 18 फरवरी 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने 17 फरवरी से प्रारंभ हुई 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा का निरीक्षण करने हिरदेनगर और मधुपुरी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित स्टॉफ से विद्यार्थियों की संख्या, उपस्थित तथा अनुपस्थित विद्यार्थियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों में विद्यार्थियों के लिए सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित रखें। श्रीमती सिंह ने परीक्षकों को कोविड-19 प्रोटोकॉल का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल स्टॉफ से चर्चा करते हुए कहा कि परीक्षा के बाद संपूर्ण परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों के संपर्क में रहें। परीक्षा के बाद बच्चों को आगामी प्रश्न पत्र से संबंधित किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर शिक्षक उनकी मदद करें। श्रीमती सिंह ने हिरदेनगर स्कूल परिसर में संचालित पुस्तकालय तथा ज्यादा स्मार्ट कक्षा का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्मार्ट क्लास एवं परिसर की सराहना करते हुए आगामी दिनों में इसमें प्रतियोगी कक्षाएं के लिए कोचिंग आयोजित करने पर चर्चा की।

 

मधुपुरी हा.से.स्कूल परिसर व्यवस्थित करें

 

कलेक्टर ने मधुपुरी हायर सेकेंडरी स्कूल में संचालित दसवी की परीक्षा का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण करते हुए केन्द्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मधुपुरी हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर को एकीकृत बनाने का प्रयास करें। साथ ही परिसर को व्यवस्थित भी करें। श्रीमती सिंह ने लैब निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूल परिसर में बाउंड्रीवॉल के निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजें। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए पानी एवं बिजली सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में भी स्टॉफ से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता बर्वे, एपीसी मुकेश पांडे सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

जिला स्तरीय बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए कंट्रोल रूम नंबर 07642-251079

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मण्डला 18 फरवरी 2024

Reva India News

मुख्यमंत्री पथ विक्रेताओं हेतु वर्चुअल विडियो कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम 21 दिसम्बर को

Reva India News

Leave a Comment