Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

माँ शीतला स्पोर्ट्स क्लब मंडला ने एवं एम.सी.ए. सिवनी ने जीता मैच |

आज़ाद स्पोर्ट्स क्लब के तत्वाधान में आयोजित आज़ाद कप राज्य स्तरीय लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता मे शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गए जिसमे पहला मुकाबला रिंकू रॉय इलेवन मंडला और माँ शीतला स्पोर्टस क्लब मंडला के बीच खेला गया जिसमे कॉमेटी की नियमों की अवहेलना एवं अनैतिक व्यवहार के चलते आयोजकों के द्वारा रिंकू रॉय इलेवन को प्रतियोगिता से बाहर किया गया एवं माँ शीतला स्पोर्टस क्लब को विजयी घोषित किया गया | प्रतियोगिता में शुक्रवार का दूसरा मुकाबला डी.आर.पी. बालाघाट और एम.सी.ए. सिवनी के बीच खेला गया | जिसमें टॉस जीतकर डी.आर.पी. बालाघाट ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और एम.सी.ए. सिवनी को पहले छेत्ररक्षण करने के लिए आमंत्रित किया! पहले बल्लेबाजी करते हुए डी.आर.पी. बालाघाट ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 123 रन बनाए और लक्ष्य के लिए 124 रनो की चुनोती रखी! डी.आर.पी. बालाघाट की ओर से बल्लेबाजी में राहुल शर्मा ने नाबाद 31 रन एवं प्रतीक शर्मा ने 20 रनों की पारी खेली | एम.सी.ए. सिवनी की ओर से गेंदबाजी में आदेश कुमार ने 3 विकेट आदित्य मिश्रा और इरफ़ान अली ने 2-2 सफलता अर्जित की |124 रनो के लक्ष्य का पीछा करते हुए एम.सी.ए. सिवनी ने आसानी से इस लक्ष्य को 17.5 ओवर में ही पूरा कर लिया! एम.सी.ए. सिवनी की ओर से बल्लेबाजी में कामिल खान ने 31 रन संचित जैन ने नाबाद 28 रन एवं आदेश कुमार ने 22 रनों की पारी खेली!डी.आर.पी. बालाघाट की ओर से गेंदबाजी में अलमास पटेल ने 3 विकेट राहुल शर्मा प्रतीक शर्मा एवं नदीम पटेल ने 1-1 सफलता अर्जित की! इस प्रकार एम.सी.ए. सिवनी ने इस मुकाबले को 4 विकेटों से जीत लिया! इस मैच के मैन ऑफ मैच एम.सी.ए. सिवनी के आदेश कुमार रहे जिनको मैच के अंत में इस मैच के चीफ गैस्ट डॉ. सुनील यादव डॉ. देवेश पटेल एवं सेव स्टेडियम ग्रुप के अध्यक्ष शैलेश दुबे और हरिभूमि न्यूज़ से आनंद सोनी के द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरुष्कार दिया गया! इस मैच के निर्णायक मयंक अग्रवाल एवं दीपेश पटेल और स्कोरर विशाल कछवाहा रहे! प्रतियोगिता का आठंवा मुकाबला शनिवार को सुबह 10:00 बजे से फाइन स्पोर्ट्स क्लब मंडला और एम.एम.मधुपुरी के बीच खेला जायेगा एवं प्रतियोगिता का नवंमा मुकाबला आजाद स्पोर्ट्स क्लब टिकरिया एवं डब्लू.सी.सी. मंडला के बीच दोपहर 1:30 बजे से खेला जायेगा |

Related posts

निर्माणाधीन पासपोर्ट कार्यालय का किया निरीक्षण  

Reva India News

लोक सेवा एवं सुशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 को होंगे सम्मानित

Reva India News

पीएम स्वनिधि योजना के हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति पत्र वितरित

Reva India News

Leave a Comment