Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पात्र बैगा परिवारों को करें योजनाओं से लाभान्वित – हर्षिका सिंह सेमरखापा में आयोजित बैगा हितलाभ कैम्प में निर्देश

मण्डला 22 फरवरी 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार जनजातीय कार्य विभाग तथा संबंधित विभागों के समन्वय से 22 फरवरी से जिले के सभी विकासखण्डों में तारीखवार बैगा हितलाभ शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर हर्षिका सिंह सेमरखापा में आयोजित बैगा शिविर पहुँची। उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए उनकी समस्याओं को विस्तार से जाना। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग पात्रतानुसार बैगा हितग्राहियों को चिन्हित करें तथा उन्हें संबंधित योजना का शतप्रतिशत लाभ देना सुनिश्चित करें। श्रीमती सिंह ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए उनसे पेंशन, पीडीएस वितरण, कोविड वैक्सीनेशन, मनरेगा कार्य, तेंदुपत्ता संग्रहण एवं अन्य विषयों पर विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विजय तेकाम, एसडीएम मंडला पुष्पेन्द्र अहके, तहसीलदार मंडला, क्षेत्र संयोजक श्री गुप्ता तथा संबंधित विभागों के अधिकारी, बैगा हितग्राही तथा ग्रामीणजन उपस्थित थे।

 

भू-अधिकार योजना के हितग्राही चिन्हित करें

 

कलेक्टर ने ग्रामीणों से प्रधानमंत्री आवास के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से गांव के लिए स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास तथा पात्रता सूची से वंचित हितग्राहियों के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि जिन पात्र हितग्राहियों को अब तक प्रधानमंत्री आवास का लाभ नहीं मिला है उन्हें आवास प्लस में चिन्हित करें। श्रीमती सिंह ने भू-अधिकार योजना के संबंध में जानकारी देते हुए पात्र हितग्राहियों को चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए नामांतरण, त्रुटिसुधार, राजस्व प्रकरण, फौत के प्रकरण एवं अन्य बिन्दुओं पर समस्याएं जानी।

 

पशुपालन एवं कड़कनाथ प्रोजेक्ट की जानकारी

 

सेमरखापा में आयोजित बैगा शिविर में पशुपालन विभाग के माध्यम से बैगा हितग्राहियों एवं ग्रामीणों को पशुपालन विभाग द्वारा दी जाने वाली सहायताओं के बारे में जानकारी दी गई। उपसंचालक श्री तिवारी ने ग्रामीणों को कड़कनाथ प्रोजेक्ट तथा कुक्कुटपालन से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीणजन पशुपालन एवं कुक्कुट पालन से लाभ अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने ग्रामीणजनों से आयुष्मान कार्ड के संबंध में जानकारी लेते हुए शतप्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने मनरेगा के लम्बित भुगतान को जल्द स्वीकृत करने के निर्देश दिए।

Related posts

वय वंदना योजना: घर-घर पहुंचकर बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड

Reva India News

भरे हुए गणना प्रपत्रों के ऑनलाइन दर्ज करने का कार्य तेजी से जारी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को मिली प्रशंसा

Reva India News

विभागीय समन्वय से तैयार कराएं बिजनेस प्लान – सीईओ जिला पंचायत एपीसी की बैठक में निर्देश

Reva India News

Leave a Comment