Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विकासखण्ड स्तर पर लगेंगे रोजगार शिविर

मंडला 2 मार्च 2022

म.प्र. डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सौजन्य से विकासखण्डों में एसआईएस कंपनी द्वारा बेरोजगार युवक-युवतियों को सुरक्षाकर्मी एवं सुपरवाईजर पद के लिए रोजगार दिलाने के उद्देश्य से रोजगार शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें उम्र 21 से 36 वर्ष के 10वीं पास अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थी की ऊँचाई 165 सेमी. से अधिक होना अनिवार्य है।

जिला परियोजना प्रबंधक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने बताया कि 3 मार्च को निवास, 4 मार्च को नारायणगंज, 5 मार्च को बीजाडांडी, 7 मार्च को बिछिया, 8 मार्च को घुघरी, 9 मार्च को मोहगांव, 10 मार्च को नैनपुर तथा 11 मार्च को मंडला में रोजगार शिविर आयोजित किए जाएंगे। मंडला विकासखण्ड का शिविर बीआरसी भवन मंडला में तथा शेष सभी शिविर संबंधित विकासखण्ड के ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय में लगाए जाएंगे।

Related posts

पोषण माह: पौष्टिक खाद्य पदार्थों एवं स्वदेशी खिलौने की जागरूकता शिविर

Reva India News

परियोजना बिछिया के सेक्टर मोचा में कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण संपन्न हुआ

Reva India News

अवैध उत्खनन के संबंध में 3.60 लाख रूपये का जुर्माना  

Reva India News

Leave a Comment