मंडला, 29 अगस्त 2025
मण्डला जिले में बारिश का दौर जारी है, जिले में 1 जून से 29 अगस्त तक 1391.5 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है।
29 अगस्त की सुबह तक बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 12 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इस दिन मंडला में 18.8 मि.मी., नैनपुर में 8.4 मि.मी., बिछिया में 10.9 मिमी, निवास में 2.8 मि.मी., घुघरी में 19.1 मि.मी. एवं नारायणगंज में 12.1 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।
अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से 29 अगस्त तक तहसील मंडला में 1516.6 मिमी, नैनपुर में 1387.6 मिमी, बिछिया में 1304.2 मिमी, निवास में 1386 मिमी, घुघरी में 1280.9 मिमी एवं नारायणगंज में 1492.7 मिमी वर्षा आंकी गई है। इसी अवधि में पिछले वर्ष जिले में औसतन 1260.1 मिमी वर्षा हुई थी।
