Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एसआईआर कार्य 100 प्रतिशत सफलता के साथ पूर्ण, कलेक्टर ने टीम का किया सम्मान

मंडला, 26 नवंबर 2025

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सोमेश मिश्रा के कुशल निर्देशन में सफलतापूर्वक किया जा रहा है। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी निवास के मार्गदर्शन, नोडल अधिकारी एवं नायब तहसीलदार श्री पुष्पेंद्र पन्द्रे के नेतृत्व तथा बीएलओ सुपरवाइजर के उत्कृष्ट समन्वय से यह कार्य 100 प्रतिशत पूर्ण हुआ।

मतदान केंद्र 231 सेमरखापा की बीएलओ श्रीमती सुमन पटेल और मतदान केंद्र 235 बनियातारा के बीएलओ श्री चंदरसिंह उइके, सेमरखापा पटवारी श्री हिमांशु अवस्थी और बनियातारा पटवारी श्रीमती गीतांजली मार्काे के सहयोग से इस सफलता को सुनिश्चित किया।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मिश्रा ने इस उल्लेखनीय कार्य के लिए सभी टीम सदस्यों को कलेक्टर चेम्बर में पुष्पगुच्छ और मिठाई देकर सम्मानित किया और उनके प्रयासों की सराहना की। इस कार्य से जिले में मतदाता सूची के अद्यतन और निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिला है।

Related posts

थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही 24 घन्टे के अंदर अंधी हत्या के अज्ञात आरोपी को किया गिरफ्तार प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी ही निकला प्रेमिका का हत्यारा

Reva India News

कलेक्टर ने किया बाढ़ प्रभावित रतनपुर चौकी स्कूल का निरीक्षण

Reva India News

सिवनी में *हजरत बाबा सैय्यद अब्दाल कादरी शाह रह. अलैह* का 43वाँ सालाना उर्स 3 मई को , कव्वाली का होगा शानदार मुकाबला

Reva India News

Leave a Comment