मण्डला 14 मार्च 2022
महिला एवं बाल विकास परियोजना मवई अंतर्गत संचालित आंगनवाड़ी केंद्र बीजा-1, खम्हरिया, खुर्सीपार, भीमडोंगरी-1, खलौड़ी-1, भरखी एवं परसेल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद के लिए तथा बीजा-1, सहजपुरी-1, रहंगी, घुटास-1 एवं पिपरी रैयत खुर्रीटोला में आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पद के लिए पात्र महिला अभ्यर्थी के आवेदन 14 मार्च से 28 मार्च 2022 तक आमंत्रित किए गए हैं। ग्राम की 18 वर्ष से 45 वर्ष की महिला अभ्यर्थी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए अनिवार्यतः हायर सेकंडरी बोर्ड अथवा ग्यारहवी बोर्ड उत्तीर्ण होना चाहिए। इसी प्रकार सहायिका के लिए अनिवार्यतः पाँचवी उत्तीर्ण आवेदिकायें कार्यालयीन समय पर कार्यालय परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास परियोजना मवई कार्यालयीन समय में निर्धारित अवधि तक आवेदन जमा कर सकते हैं। जानकारी का विस्तृत अवलोकन ग्राम पंचायत, परियोजना कार्यालय, जनपद कार्यालय एवं तहसील कार्यालय में किया जा सकता है।
