Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

गीत एवं नाटक के माध्यम से दिया गया टीकाकरण जागरूकता का संदेश बम्हनी में मिशन इंद्रधनुष 4.0 के तहत हुआ कार्यक्रम आयोजित

मण्डला 21 मार्च 2022

’आजादी का अमृत महोत्सव’ एवं मिशन इंद्रधनुष 4.0 पर गीत एवं नाटक के माध्यम से  जागरूकता का संदेश दिया गया जिसमें टीकाकरण का महत्व एवं 5 साल 7 बार प्रमुख है। कार्यक्रम का आयोजन महिला बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से भारत सरकार के क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो मंडला द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नारायणगंज विकासखंड के ग्राम बम्हनी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग नारायणगंज संजीव मोहर, डॉक्टर मुकेश साहू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणगंज, समाजसेवी परशुराम यादव, समाजसेवी लक्ष्मण प्रसाद झारिया, जयश्री भांगरे सीएचओ लालीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणगंज, मनीष सिंगौर जिला समन्वयक पिरामल संस्था, ब्लॉक समन्वयक इमरान खान, सुपरवाइजर मीनू कछवाह, सरपंच केहर सिंह सैयाम उपस्थित रहे।

इस अवसर पर परियोजना अधिकारी संजीव मोहर ने संबोधित करते हुए कहा कि मिशन इंद्रधनुष 4.0 के इस अभियान में जनमानस अपना योगदान दें। 5 साल 7 बार इस वाक्य को पूरा करें और संपूर्ण टीकाकरण बहुत ही आवश्यक है। उन्होंने स्वस्थ माता-स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर  कार्यक्रम के प्रारंभ में ईकाई प्रभारी अजय बैस ने कार्यक्रम के उद्देश्य एवं मिशन इंद्रधनुष 4.0 के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणगंज के द्वारा स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों को दवाओं का वितरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस अवसर पर डॉ. मुकेश साहू, जिला समन्वयक मनीष सिंगौर, ब्लॉक समन्वयक इमरान खान, समाजसेवी लक्ष्मण प्रसाद झारिया, सरपंच प्रतिनिधि केहर सिंह सैयाम ने संबोधित किया। स्वस्थ शिशु स्वस्थ माता की प्रतियोगिता आयोजित की गई। पुरस्कार वितरित किया गया। कार्यक्रम में चित्रकला, रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में भारतीय कला संगम जबलपुर के कलाकारों ने गीत नाटक के माध्यम से मिशन इंद्रधनुष, आजादी के महत्व के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में जागरूकता रैली भी निकाली गई। 5 साल 7 बार के नारों के साथ, ग्राम का भ्रमण कर स्वास्थ्य, मिशन इंद्रधनुष के संदेश दिया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों एवं जनमानस तथा महिलाओं की उपस्थिति रही।

Related posts

मंडला में 15 मार्च को राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल का दौरा

Reva India News

प्रतिबंधात्मक आदेशों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश

Reva India News

प्रतिष्ठानों की आकस्मिक जांच कर घरेलू गैस सिलेंडर जप्त किए गए

Reva India News

Leave a Comment