Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने में कोदो कुटकी तिहार जैसे आयोजन महत्वपूर्ण – श्री कुलस्ते 14 से 17 अप्रैल तक आयोजित हो रहा कोदो-कुटकी तिहार केन्द्रीय मंत्री एवं पैरालंपिक खिलाड़ी दीपा मालिक ने किया तिहार का शुभारंभ

मण्डला 14 अप्रैल 2022

’एक जिला एक उत्पाद’ के तहत् मंडला जिले से चिन्हित कोदो-कुटकी के स्थानीय उत्पादों के प्रदर्शन पर आधारित ’’कोदो-कुटकी तिहार’’ का कान्हा क्षेत्र के मोचा पंचायत भवन परिसर में 14 अपै्रल को शुभारंभ किया गया। 14 से 17 अपै्रल तक चलने वाले इस उत्पाद मेले का शुभारंभ केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, अंतर्राष्ट्रीय स्तर की दिव्यांग खिलाड़ी दीपा मालिक ने किया। शुभारंभ कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती मरावी, कलेक्टर हर्षिका सिंह, सहायक कलेक्टर अग्रिम कुमार, एडीएम मीना मसराम, एसडीएम बिछिया सुलेखा उईके, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शैलेष मिश्रा, एसीईओ श्री मरावी, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित संबंधित अधिकारी तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कोदो-कुटकी तिहार के शुभारंभ के अवसर पर केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि ग्राम पंचायत मोचा में विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी कोदो-कुटकी तिहार का आयोजन किया गया है। उन्होने कहा कि कोदो-कुटकी मेले का अपना महत्व है। स्थानीय उत्पादों को ज्यादा से ज्यादा प्रमोट करना होगा। श्री कुलस्ते ने कहा कि भारत सरकार ने मण्डला जिले में कोदो-कुटकी का चयन किया है। श्री कुलस्ते ने कहा कि मेले के संबंध में अग्रेजी में भी बोर्ड लगाना सुनिश्चित करें ताकि विदेशी पर्यटकों को मेले के बारे में समझने में आसानी हो सके। उन्होने कहा कि 7 एवं 8 मई को रामनगर में आयोजित होने वाले आदि उत्सव में अनेक स्थानों के अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। श्री कुलस्ते ने कहा कि नल-जल योजना, बिजली को महिलाओं एवं समूहों को देना चाहते हैं। श्री कुलस्ते आदिवासी संस्कृति को संरक्षित करते हुए इसके माध्यम से आय के संसाधनों को बढ़ाने के लिए विशेष कार्य करना होगा।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर की दिव्यांग खिलाड़ी दीपा मालिक ने अपने संबोधन में बाबा साहब के भारतीय समाज के लिए दिये गए योगदान पर चर्चा की। साथ ही बाबा साहब को नमन भी किया। उन्होने कहा कि मण्डला में आकर ग्रामीण जीवन को पास से देखने का अवसर मिला है ग्रामीण संस्कृति आदर्श संस्कृति है। यह त्यौहार संस्कृति को बचाने का अद्भुत प्रयास है। उन्होंने अपने जीवन की चर्चा करते हुए अनेक स्तरों पर प्राप्त सफलता का विस्तार से जिक्र किया। उन्होने कोदो-कुटकी तिहार के लिए शुभकामनाएं भी दी।

जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती मरावी ने भीमराव अंबेडकर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा कि जिला प्रशासन के योगदान से कोदो-कुटकी तिहार का द्वितीय वर्ष भी आयोजित किया जा रहा है। अध्यक्ष सरस्वती मरावी ने कहा कि कोदो-कुटकी मण्डला जिले की पहचान है। उन्होने कहा कि कोदो कुटकी तिहार से स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा। जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेष मिश्रा ने कहा कि कोदो-कुटकी तिहार प्रशासन का सहराहनीय प्रयास है। उन्होने कहा कि कोदो कुटकी के उत्पादों के प्रोत्साहन में केंद्रीय मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते का भी विशेष योगदान है। उन्होंने अम्बेडकर जयंती के अवसर पर डॉ. अंबेडकर को नमन किया।

इसके पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री कुलस्ते एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की दिव्यांग खिलाड़ी दीपा मालिक नेे फीता काटकर कोदो-कुटकी तिहार का शुभारंभ किया एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों के साथ जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए अलग-अलग उत्पादों का अवलोकन किया। कोदो-कुटकी तिहार में कृषि, रेशम, वन, गोंडी पैंटिंग, ट्राईबल म्यूजियम, दीदी केफे के व्यंजन, आजीविका समूह के उत्पाद, आदिवासी लोकनृत्य एवं लोकसंगीत के प्रदर्शन की व्यवस्था की गई है। आमजन शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक मोचा पंचायत भवन परिसर में कोदो-कुटकी तिहार में शामिल हो सकते हैं। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने उपस्थित केन्द्रीय मंत्री श्री कुलस्ते एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की दिव्यांग खिलाड़ी दीपा मालिक का स्वागत किया। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन जिला पंचायत एसीईओ श्री मरावी ने किया।

Related posts

रोजगार मेले में 116 अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर वितरित  

Reva India News

*मददगार पुलिस वाला….*        

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 11 फरवरी 2023

Reva India News

Leave a Comment