Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*आम आदमी पार्टी मंडला बैठक में हुई जिले के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा*

मंडला/आम आदमी पार्टी मंडला की बैठक स्थानीय गोंडी पब्लिक ट्रस्ट में 17 अप्रैल को संपन्न हुई।

पार्टी मंडला परिवार के द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि आम आदमी पार्टी प्रदेश संगठन सचिव आशीष सिंगरहा के निर्देशन में हुई बैठक में जिले भर के शहरी और ग्रामीण जन जीवन के जिंदा रहने के लिए सबसे आवश्यक मूलभूत सुविधाओं और उनको आजादी के बहत्तर साल बाद भी सरकारों के द्वारा पूरी तरह मुहैया नहीं कराये जा सकने को लेकर गहरी चिंता जताई गई।

बैठक के मुख्य आतिथ्य कर रहे आशीष सिंगरहा ने केजरीवाल के नेतृत्व वाली

आम आदमी पार्टी की देश विदेश में दिनों दिन बढ़ती जा रही लोकप्रियता के पीछे छिपे कारणों में आम आदमी के आम मुद्दों को मुहैया कराए जाने की नीतियों पर अमल करना बताया। जिसके कारण ही मात्र सात वर्षों में दो राज्यों में सरकार बना ली गई हैं। वहीं पर आम आदमी की ओर से जिले भर से आए क्रांतिकारी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र में घटते जा रहे शिक्षा स्वास्थ्य, रोजगार संसाधन के अलावा गहराते जा रहे पानी के संकट का सामना तत्काल में करना बहुत जरूरी बताया। नारायणगंज से समाज सेवी कांशीराम वरकड़े और दुर्गेश ने बताया कि जिले के सैकड़ों गांव शुद्द पेयजल तो क्या निस्तारी जल उपलब्ध कराये जाने जिला इतनी भीषण गर्मी में भी प्रशासन का चक्कर लगा लगा प्यासे भटकने मजबूर हो रहे हैं। बावजूद कोई सुनवाई नहीं। घुघरी विकासखण्ड से शिवकुमार पूषाम ने किसली,झूंझुर सहित दर्जनों गांव में पानी के लिए तरस रहे आम आदमी का दर्द रखा।निवास से महेंद्र सोनी ने भी इस समस्या को गंभीरता से लेने की जरूरत बताई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है,कि पानी के संकट का समाधान प्राथमिकता से कराने, शिक्षा,स्वास्थ्य, रोजगार जैसे अहम् मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री सहित महामहिम राज्यपाल और राष्ट्रपति के नाम तथा स्थानीय मुद्दों को लेकर ज्ञापन रैली सभा 2 मई को मंडला में किया जाएगा।साथ ही ज्ञापन कलेक्टर के हाथों सौंपा जायेगा। जिसमें जिले के आम आदमी हजारों की संख्याबल के साथ ज्ञापन रैली में सामिल होने की अपील की गई है।जिसकी तैयारियों को लेकर गहन विचार विमर्श के लिए जगह-जगह क्षेत्रीय बैठकों का दौर शुरू कर दिया गया है।इस काम के लिए 26 सदस्य वाली आयोजक कोर कमेटी का गठन भी किया गया है।

बैठक में पी.डी.खैरवार, हितेंद्र सिंह,जे.डी.पिटनिया,प्रकाश धनंजय,संजय सिसोदिया,अरविंद परस्ते, नवीन झरिया,दीपक झारिया,गन्ना पंद्रो,श्यामले, महेंद्र, सुखनंदन,अंबर सहित बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के समर्थन में लोग सामिल रहे।

पी.डी.खैरवार

Related posts

आरडी कॉलेज में मेगा ऋण वितरण कैंप का आयोजन 25 को

Reva India News

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कन्हरगांव में जल मंदिर प्याऊ का शुभारंभ

Reva India News

मण्डला में शराब दुकानों के लिए ई-टेंडर प्रक्रिया शुरू 2 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन

Reva India News

Leave a Comment