Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्कूल तथा आंगनवाड़ियों में बिजली तथा पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करें वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में कमिश्नर बी. चंद्रशेखर के निर्देश

मण्डला 19 अप्रैल 2022

वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से संपन्न हुई बैठक में कमिश्नर बी. चंद्रशेखर ने निर्देशित किया कि प्रत्येक स्कूल तथा आंगनवाड़ी केन्द्रों में बिजली तथा पानी की उपलब्धता जल्द से जल्द सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्कूल में पर्याप्त लाईट तथा पंखों की व्यवस्था करें। बैठक में एनआईसी कक्ष मंडला से कलेक्टर हर्षिका सिंह, सीईओ जिला पंचायत रानी बाटड, एडीएम मीना मसराम सहित संबंधित विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

संभाग आयुक्त बी. चंद्रशेखर ने कहा कि प्रत्येक स्कूल तथा आंगनवाड़ी केन्द्रों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करें। नलों में टोंटी जरूर लगवाएं जिससे पानी व्यर्थ न जाए। प्रधानमंत्री आवास की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी कार्यों को जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हितग्राहियों को समय पर किस्त जारी करें तथा जियो टैगिंग भी समय पर कराएं। श्री चंद्रशेखर ने कहा कि प्राकृतिक प्रकोपों से हुई मौतों पर पात्रतानुसार तत्काल राहत उपलब्ध कराएं। राहत के जो प्रकरण काफी समय से लम्बित हैं उनकी जांच कराते हुए नियमानुसार राहत प्रदान करें। कमिश्नर ने सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सभी प्रकरणों को सकारात्मक रूख अपनाते हुए निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रकरण पर समय पर समुचित जवाब प्रस्तुत करें। बैठक में संबल योजना की भी समीक्षा की गई।

Related posts

रक्षित केंद्र में साइबर सुरक्षा जागरूकता माह एवं पुलिस झंडा दिवस के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

कृषि अधिकारियों ने किया खाद दुकानों का औचक निरीक्षण

Reva India News

आशुतोष जायसवाल ने शतरंज में मारी बाजी

Reva India News

Leave a Comment