Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

14 मई को आयोजित होगी नेशनल लोक अदालत

मण्डला 19 अप्रैल 2022

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश आर.एस. शर्मा के निर्देशन में 14 मई को नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय मण्डला एवं तहसील न्यायालय नैनपुर, निवास, बिछिया में किया जा रहा है। उक्त आयोजित नेशनल लोक अदालत में न्यायालय में लंबित प्रकरण एवं प्रीलिटिगेशन प्रकरणों के अंतर्गत बैंक, नगरपालिका, विद्युत विभाग, श्रम विभाग, दूर संचार विभाग एवं अन्य विभाग के लंबित एवं प्रिलिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण भी उक्त लोक अदालत के माध्यम से किया जायेगा। लोक अदालत में प्रकरणों के अधिक से अधिक निराकरण एवं लोक अदालत की सफलता हेतु बैंकों के अधिकारियों के साथ जिला न्यायाधीश, सचिव डी.आर. कुमरे द्वारा बैठक ली गई। बैंकों से मिलने वाली छुट के संबंध में प्रचार-प्रसार एवं आमजनों को लोक अदालत के माध्यम से होने वाले लाभों के संबंध में आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।

Related posts

डायरिया रोको अभियान के तहत जल स्त्रोतों का किया क्लोरीनेशन समिति को पानी जांच का प्रशिक्षण देकर वितरित की गई फील्ड टेस्ट किट  

Reva India News

मेधावी छात्रों को एसबीआई ने दिया तोहफा

Reva India News

राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल ने वर-वधु को वैवाहिक जीवन में प्रवेश करने पर आशीर्वाद दिया

Reva India News

Leave a Comment