Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

उत्कृष्ट विद्यालयों में जेईई, नीट रिफ्रेशर कोचिंग का पंजीयन 18 अप्रैल से

मण्डला 20 अप्रैल 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार जिले में प्रोजेक्ट नई उड़ान अंतर्गत सत्र 2021-22 में कक्षा 12वीं के विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों हेतु समस्त विकासखण्ड मुख्यालय के उत्कृष्ट विद्यालयों में निःशुल्क जेईई एवं नीट की परीक्षा के पूर्व तैयारी हेतु रिफ्रेशर कोर्स हेतु कोचिंग सुविधा 20 अप्रैल 2022 से 30 जून तक प्रातः 7 से 9 बजे तक उपलब्धि कराई जा रही है। समस्त उत्कृष्ट विद्यालयों में 18 अप्रैल 2022 से पंजीयन कार्य प्रारंभ हो रहा है, शासकीय संस्थारओं में सत्र 2021-22 में कक्षा 12वीं में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थी उक्त दिनांक में संस्था प्राचार्य से संपर्क कर अपना पंजीयन कराकर निःशुल्क  कोचिंग सुविधा हेतु स्थान सुनिश्चित करें।    इस कार्य हेतु समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों एवं शिक्षकों को विषयवार निःशुल्क कोचिंग प्रदान करने हेतु सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संबंधितों को आदेशित किया गया है।

कलेक्टर मण्डला के मार्गदर्शन में विशेष कोचिंग का समन्वय विजय तेकाम सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, सुनीता बर्वे जिला शिक्षा अधिकारी एवं मुकेश पाण्डेय एपीसी समग्र शिक्षा अभियान (सेके.एजु.) जिला मण्डला द्वारा किया जायेगा। जिला मुख्यालय पर उत्कृष्ट विद्यालय मण्डला में संचालित कोचिंग का नोडल अधिकारी प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय मण्डला को बनाया गया है। विकासखण्ड स्तर पर कोचिंग के समस्त व्यवस्था को सुनिश्चित करने हेतु समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों एवं प्राचार्य विकासखण्ड स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय को अधिकृत किया गया है। कलेक्टर मण्डला द्वारा कोचिंग कक्षाओं में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण एवं पठन-पाठन सामग्री उपलब्धता हेतु निर्देशित किया गया है।

समस्त शास. उमावि जिला मण्डला के प्राचार्यों को आदेशित किया गया है कि अपनी संस्थाओं के जेईई एवं नीट परीक्षा में सम्मलित होने जा रहे विद्यार्थियों को उक्त कोचिंग में उनकी उपस्थिति अनिवार्यतः सुनिश्चित करें। उत्कृष्ट विद्यालय मण्डला में आयोजित विशेष कोचिंग में विद्यार्थियों को कैरियर मार्गदर्शन एवं उमंग किशोर कार्यक्रम अंतर्गत परामर्श की सुविधा सभी वर्ग के विद्यार्थियों हेतु प्रतिदिवस उपलब्ध होगी। इस हेतु जिला कैरियर कांउसलर अखिलेश उपाध्याय एवं सहयोगियों को आदेशित किया गया है। प्रति दिवस प्रातः 7 से 9 तक कोचिंग संचालन समय में शासकीय संस्थाओं के विद्यार्थी पहुंचकर अपनी कैरियर संबंधित जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त कर सकेंगें तथा किशोरावस्था संबंधित मनोवैज्ञानिक मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। कलेक्टर मण्डला के निर्देशन में आयोजित इस कोचिंग सुविधा का लाभ जिले के अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों उपयोगी होगा।

Related posts

लोक सेवा एवं सुशासन के क्षेत्र में बढ़ते कदम कार्यक्रम आज

Reva India News

खाद वितरण की सतत् मॉनिटरिंग करें – श्री मिश्रा समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

23 जून को जिले में 20.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई

Reva India News

Leave a Comment