2 जून 2025, मंडला
कलेक्टर श्री सोमेष मिश्रा ने अधिकारियों की बैठक में निर्देशित किया कि खाद्यान्न ईकेवायसी शासन की प्राथमिकता का विषय है। मुख्य सचिव महोदय ने पिछली वीसी के दौरान इस कार्यो को शीघ्र पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने सभी जेएसओ से दुकानवार पेंडिग ईकेवायसी की जानकारी लेते हुए कहा कि सभी दुकान में निर्धारित संख्या के अनुपात में न्यूनतम 95 प्रतिषत सदस्यों का ईकेवायसी आगामी शुक्रवार करना सुनिष्चित करें। जिन हितग्राहियों का आधार अपडेट नहीं है उनके लिए आधार केन्द्रोें से संपर्क करते हुए आवष्यकतानुसार आधार अपडेट करने की कार्यवाही करते हुए ईकेवायसी पूर्ण कराएं। मवई, बिछिया तथा नैनपुर के जिन क्षेत्रों में आधार के कारण ज्यादा संख्या में ईकेवायसी मेें पेडिंग है वहां ई-गर्वनेंस से समन्वय करते हुए स्पेषल कैंप लगवाएं। जिला योजना भवन मंे सम्पन्न हुई इस बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर अरविंद सिंह, जेपी यादव, डिप्टी, कलेक्टर क्षमा सराफ, समस्त एसडीएम, डीएसओ सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
