Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बिछिया, नैनपुर एवं नारायणगंज में हटाया गया अतिक्रमण 65 लाख रूपए से अधिक की भूमि हुई मुक्त  

मण्डला 27 अप्रैल 2022

तहसीलदार बिछिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिछिया क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गुड़ली में एनएच-30 के किनारे चिन्हित शासकीय भूमि का अतिक्रमण हटाया गया। उन्हांेने बताया कि शासकीय भूमि में अतिक्रमण कर दुकान संचालित की जा रही थी जिसमें अवैध शराब बिक्री की सूचना भी प्राप्त हुई थी। राजस्व एवं पुलिस के सहयोग से अतिक्रमणकर्ता की 2 दुकानों को तोड़कर 0.2 हेक्टेयर भूमि जिसका मूल्य लगभग 5 लाख रूपए है को अतिक्रमण मुक्त किया गया। इसी प्रकार तहसील नारायणगंज में कृषि भूमि से लगभग 1.45 हेक्टेयर शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया गया जिसकी कलेक्टर गाईडलाईन के अनुसार अनुमानित लागत लगभग 32 लाख 50 हजार रूपए है। इसी प्रकार नैनपुर नगरीय क्षेत्र से भी राजस्व एवं नगरपालिका अधिकारियों ने शासकीय भूमि खसरा नंबर 43, रकबा 4.014 हेक्टेयर पर से अतिक्रमण हटाया गया जिसकी कीमत वर्तमान बाजार मूल्य के अनुसार लगभग 40 लाख रूपए है।

Related posts

बड़ी खैरी के बड़े तालाब पर जल संरक्षण कार्यक्रम आयोजित जनभागीदारी से की गई साफ-सफाई, जागरूकता रैली का आयोजन किया गया

Reva India News

प्रमुख सचिव श्री जान किंग्सली ने एसटीईएम प्रयोगशाला का निरीक्षण किया प्रमुख सचिव ने लैब में छात्राओं से प्रयोगविधियों के बारे में जानकारी ली

Reva India News

कलेक्टर ने दिलाई जल संरक्षण की शपथ संचालित होगा हस्ताक्षर अभियान

Reva India News

Leave a Comment