नैनपुर नगर की मात्र एक ऐसी ही राशन दुकान है जो शासन की योजना के विपरित चलती है क्योंकि इस दुकान के संचालक पर जिला खाद प्रशासन मेहरबान है होना भी चाहिए क्योंकि खाद निरीक्षक से लेकर खाद के जितने भी अधिकारी हैं इसके निवास स्थान में बैठक करते हैं और पार्टी मनाते जिसका दंश गरीब जनता सहन कर रही है अधिकारी को तो क्या मंथली चाहिए गरीब जनता को अनाज मिले या ना मिले उससे उनको कोई मतलब नहीं जिस कारण जिस कारण इनके हौसले बुलंद हो रहे हैं और कालाबाजारी खुलेआम कर रहे हैं राशन वितरण को लेकर उपभोक्ताओं में आक्रोश नजर आ रहा है पूरा अप्रैल माह इंतजार करने के बाद भी उपभोक्ताओं को कम राशन दिया जा रहा है पूरा माह राशन दुकान बंद रही जिसकी जानकारी लगने पर रेवा न्यूज में प्रकाशन के बाद राशन दुकान संचालक के द्वारा पहलेदिन आनन-फानन में मिट्टी तेल वितरण किया गया दूसरे दिन फिर समाचार प्रकाशन होने पर बुधवार को गेहूं चावल वितरण किया गया जिस पर उपभोक्ताओं के द्वारा आरोप लगाया गया कि गेहूं चावल शासन की योजना के अंतर्गत कम दिया जा रहा है आक्रोशित उपभोक्ताओं के द्वारा दुकान में हंगामा भी मचाया गया राशन उपभोक्ताओं के द्वारा बताया गया कि प्रियदर्शनी उपभोक्ता भंडार जिसके अंतर्गत वार्ड क्रमांक 1,11 एवं 15 के कार्ड धारियों को राशन वितरण किया जाता है जो कि विगत दो-तीन माह से कुछ लोगों को राशन नहीं मिला है बुधवार को राशन खोलने की जानकारी लगी तो कार्ड धारी बड़ी संख्या में राशन लेने पहुंचे जिन्हें प्रधानमंत्री अनाज योजना के अंतर्गत 5 किलो फ्री एवं मुख्यमंत्री योजना अंतर्गत 5 किलो प्रति सदस्य के हिसाब से देना था जो राशन एक योजना के अंतर्गत दिया जा रहा है एवं जिन राशन कार्ड धारियों को विगत 2 माह पूर्व से राशन नहीं मिला है उन्हें बकाया राशन नहीं दिया जा रहा है जिस पर आक्रोशित उपभोक्ताओं के द्वारा संचालक को अपनी मनमानी करने का आरोप लगाया गया वहीं बताया गया कि प्रतिदिन बड़ी मात्रा में इस संचालक के द्वारा राशन की कालाबाजारी की जाती है गरीबों का अनाज ऊंचे दाम पर बाजार में बेचा जाता है राशन दुकान में राशन की कालाबाजारी करने वाले व्यापारियों की होड़ लगी रहती है उन्हें बोरो में राशन दिया जाता है हम गरीब लोग अपने हक के राशन के लिए भटक रहे हैं राशन दुकान विक्रेता को राशन पूरा देने के लिए कहने पर धमकी दी जाती है तुम्हें जहां शिकायत करना कर दो इतना ही राशन मिलेगा उपभोक्ता के द्वारा यह भी आरोप लगाया गया कि प्रियदर्शनी उपभोक्ता भंडार राशन दुकान में विक्रेता से लेकर जो कर्मचारी लगे हैं सब पर अपराधिक कालाबाजारी के आरोप जिस पर सब कर्मचारी पर अपराधिक मामले दर्ज हैं ऐसे गुंडे माफिया राशन दुकान चलाएंगे तो गरीबों के हक का राशन हड़पा जाएगा ऐसे अपराधिक लोगों को राशन दुकान से हटाया जाए तत्काल हमारी प्रशासन से यही गुहार है कि जल्द से जल्द ऐसे अपराधिक लोगों के हाथ से दुकान हटाई जाए और हम गरीबों को राशन आसानी से उपलब्ध हो सके क्योंकि आए दिन इनके द्वारा राशन की मांग करने पर धमकी दी जाती है जो बनता कर लो जिसको शिकायत करना है करो ऐसे लफ्जों का इस्तेमाल करते हैं ऐसा लगता है कि प्रशासन भी और खाद विभाग का सरक्षंण भी इन्हें प्राप्त है तभी उनके द्वारा खुलेआम धमकी दी जाती है हमारी प्रशासन से अपील है कि ऐसे गुंडे माफियाओं को दुकान से हटाकर किसी अन्य के हाथ में राशन दुकान की बागडोर सौंपी जाए
