Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*संत श्री शिरोमणि जी सेन महाराज की जयंती पर नगर में हुए अनेक कार्यक्रम* 

नैनपुर। ‌ प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी सेन समाज के द्वारा सेन महाराज जी की जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ सामाजिक बंधुओं के द्वारा मनाया गया। सभी स्वजातीय बंधु सहपरिवार कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को संपन्न कराया गया। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार कार्यक्रम सिंधी धर्मशाला में आयोजित किया गया। जहा सुबह 9 बजे से संत शिरोमणि जी महाराज का पूजन कार्यक्रम रखा गया। दोपहर 11बजे से अतिथियों का स्वागत वंदन एवं बच्चों का शिक्षा प्रोत्साहन सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम रंगोली नृत्य सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। दोपहर 2 बजे भोजन प्रसादी का कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे भगवती श्रीधर जिला महामंत्री विशेष अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष नरेश चंद्रौल, मंचाशीन रहे।

मंच का सफल संचालन राजु श्रीवास के द्वारा किया गया।

 

फोटो

Related posts

जनपद पंचायत सीईओ बीजाडांडी ने किया जल गंगा संवर्धन के कार्यों का निरीक्षण

Reva India News

रैगांव-रामनगर मार्ग पर स्थित बुढ़नेर नदी में पुल का हुआ भूमिपूजन केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री सहित जनप्रतिनिधि हुए शामिल

Reva India News

धान उपार्जन हेतु किसान पंजीयन की अवधि 21 सितम्बर तक

Reva India News

Leave a Comment