Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

’एडॉप्ट एन आंगनवाड़ी’ कार्यक्रम के तहत केंद्रों को बालरूचि अनुरूप बनाने की संकल्पना को पूर्ण करने में सहयोगी बने – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने जिलेवासियों से की अपील  

मण्डला 26 फरवरी 2022

मध्यप्रदेश शासन द्वारा ’एडॉप्ट एन आंगनवाड़ी’ कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। जनप्रतिनिधियों, शासकीय सेवकों, सेवानिवृत्त व्यक्तियों, समाजसेवियों तथा गणमान्य नागरिकों द्वारा जिले की आँगनवाड़ी केन्द्रों का सुदृढ़ीकरण कर बालरूचि अनुरूप बनाने के लिए एडॉप्ट किया गया है। आप सभी इस हेतु धन्यवाद के पात्र हैं। इस संबंध में आप से आशा है कि आप सभी एडॉप्ट किये गये ऑगनवाड़ियों का समय-समय पर भ्रमण कर ऑगनवाड़ी केन्द्रों में फर्श, कुर्सी की उपलब्धता, विद्युतीकरण की स्थापना, बाऊण्ड्रीवाल का निर्माण अथवा तार फेंसिंग, बालरूचि पेंटिग, सीख आधारित खिलौने आदि की उपलब्धता हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करेंगें एवं ऑगनवाड़ी केन्द्र को और अधिक सुरक्षित, संरक्षित, सुन्दर बनाने का प्रयास करेंगे। कलेक्टर ने अपनी अपील में कहा है कि जिला प्रशासन मण्डला आपसे आशा करता है कि आपकी भूमिका जिले की ऑगनवाड़ी केन्द्रों को बालरूचि अनुरूप बनाने की संकल्पना को पूर्ण करने में सहयोगी होगी।

Related posts

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कॉलेज चलो अभियान फोल्डर का विमोचन किया

Reva India News

कान्हा में “रज़ा अरण्य” का हुआ शुभारंभ

Reva India News

सीईओ जिला पंचायत ने किया उपार्जन केन्द्र का औचक निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment