Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

उप नगरी क्षेत्र महाराजपुर की बेटियों ने किया अपने जिले का नाम रोशन

मंडला महाराजपुर आज मध्य प्रदेश शिक्षा मंडल भोपाल से दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम आया जिसमें मंडला जिले के उपनगरीय क्षेत्र पर पढ़ने वाली तीन छात्राओं को साल साल भर की कड़ी मेहनत करने के बाद उनका परीक्षा फल ना केवल उनके लिए गर्व की बात थी बल्कि परिणाम सुनते ही उनके परिवार और उनके रिश्तेदारों साथ ही मोहल्ला पड़ोस वाले भी उत्साह मनाने लगे।

बैंड बाजों के साथ इनका स्वागत किया गया मिठाईयां बांटी गई और फूल मालाओं से स्वागत किया गया शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महाराजपुर जिला मंडला की छात्राओं ने कठिन परिश्रम के बाद सुखद परिणाम उनको देखने को मिला जिसमें तनिष्का साहू पिता संतोष साहू की बेटी दसवीं क्लास पर 85.4 प्रतिशत लाकर अपने जिले और परिवार का नाम रोशन किया

वही तान्या साहू पिता संतोष साहू की बेटी ने दसवीं कक्षा पर 85% अंक आए वही खुशी मिश्रा पिता दुर्गेश मिश्रा की बेटी ने 84.6/% प्रतिशत अंक बनाकर जिले का नाम गौरवान्वित किया वही तीनों छात्राओं ने बताया कि यह सब हमारे अच्छे शिक्षक के द्वारा पढ़ाया गए और परिवार के द्वारा लगातार उत्साहवर्धन किया गया इसका श्रेय हमारे परिवार और शिक्षकों को जाता है।

 

इन तीनों छात्राओं ने बताया कि भविष्य में भी हम लगातार अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर अपना अध्ययन कार्य करते रहेंगे और आगे भी हम अपने जिला राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे

Related posts

*पनका,पनिका समाज संगठन ने जनजाति आयोग के नाम सौंपा ज्ञापन*

Reva India News

नैनपुर में वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर जन-जागरूकता सेमिनार संपन्न

Reva India News

2 और 3 अक्टूबर निशुल्क शिविर योगीराज हॉस्पिटल में

Reva India News

Leave a Comment