Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले का दसवी एवं बारहवी का परीक्षा परिणाम सराहनीय 10वी एवं 12वी की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में क्रमशः छठवा एवं पांचवा स्थान कलेक्टर ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं  

मण्डला 29 अप्रैल 2022

मंडला जिले का परीक्षा परिणाम प्रदेश स्तर पर सराहनीय रहा है। प्रदेश स्तर पर जारी जिलेवार रैंकिंग के अनुसार मंडला जिले ने हायर सेकेंडरी स्कूल के परीक्षा परिणाम की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में पांचवा स्थान तथा हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में छठवा स्थान प्राप्त किया है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले को गौरवान्वित करने वाले विद्यार्थियों एवं स्कूल शिक्षा विभाग की टीम को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए एवं राज्य एवं जिला स्तरीय प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले समस्त विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। कलेक्टर ने इन परीक्षाओं में अपेक्षित परिणाम प्राप्त नहीं करने वाले एवं अनुत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों से कहा है वे निराश न हों, जीवन असीम संभावनाओं से भरपूर है, पुनः नवीन ऊर्जा के साथ प्रयास करें एवं आगे बढ़ें। जिला प्रशासन और स्कूल शिक्षा विभाग आपके बेहतर भविष्य के लिए आपके साथ है।

Related posts

कनिष्ठ विक्रेता नियुक्ति का दस्तावेज सत्यापन 10 को

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 1 दिसम्बर 2022

Reva India News

केंद्रीय पुलिस रिजर्व बल का संपन्न हुआ शिविर

Reva India News

Leave a Comment